ICAI भीलवाड़ा ब्रांच में नए सीए का स्वागत:चेयरमैन बोले- सीए एक डिग्री नहीं, यह एक नई जिम्मेदारी और कर्तव्य की शुरुआत

सीए का रिजल्ट घोषित होने के बाद आज भीलवाड़ा ब्रांच द्वारा सभी नए बने सीए का सम्मान समारोह पटेल नगर स्थित आईसीएआई भवन में किया गया। भीलवाड़ा चैप्टर चेयरमैन सीए सोनेश काबरा ने बताया कि हमारे भीलवाड़ा के लिए गर्व की बात है कि भीलवाड़ा ब्रांच का रिजल्ट ऑल इंडिया ब्रांच के रिजल्ट से भी बेहतर रहा है। भीलवाड़ा के करीब 120 स्टूडेंट सीए बने हैं, इसमें से कई स्टूडेंट ऐसे हैं जिन्होंने पहले प्रयास में सफलता प्राप्त की। आज इन सभी का सम्मान ब्रांच ऑफिस ब्रांच में समारोह के रूप में किया गया है। उन्होंने कहा की चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना केवल एक डिग्री प्राप्त करना नहीं है, बल्कि यह एक नई जिम्मेदारी और कर्तव्य का प्रारंभ है। यह उपलब्धि आपकी मेहनत, परिवार के समर्थन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। अब आपको अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करके समाज और देश के विकास में योगदान देना है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. एस.एन. मोदानी एवं सीए प्रवीण ओस्तवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट हमारे देश की वित्तीय रीढ़ हैं। उनकी भूमिका केवल कंपनियों के लेखा-जोखा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे नीति निर्माण और रणनीतिक निर्णयों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैं सभी नए सीए से अनुरोध करता हूं कि वे अपने पेशे में न केवल दक्षता बल्कि नैतिकता और ईमानदारी को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने, सीखने की भूख बनाए रखने और नए अवसरों को पहचानने की सलाह दी।आयोजन के दौरान नए चार्टर्ड अकाउंटेंट को शाखा द्वारा सम्मानित किया एवं बुके, स्मृति चिन्ह प्रदान कर के एवं मिठाई खिला कर सम्मानित किया। इनकी रही मौजूदगी आयोजन में शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए पुनीत मेहता, सीए आलोक सोमानी, विनीत जैन, निर्भीक गांधी, दिनेश आगाल, विपिन जैन, मोहित सोमानी कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव सीए मुरली अटल ने किया। लोग दिवाली मना रहे थे, मैं पढ़ाई कर रहा था सीए रिजल्ट में भीलवाड़ा के आजाद नगर में रहने वाले नमन मेहता ने पहले प्रयास में फाइनल परीक्षा क्लियर की है। नमन को 600 में से 417 नंबर मिले हैं, जो भीलवाड़ा ब्रांच में हाईएस्ट है। नमन का कहना है कि उन्होंने 11th में कॉमर्स सब्जेक्ट लेने के साथ ही सीए बनना तय कर लिया था। इसके लिए उन्होंने काफी हार्डवर्क किया है, रेगुलर स्टडी के साथ ही उन्होंने कई फेस्टिवल और इवेंट्स भी सीए बनने के लिए ड्रॉप किए हैं। उन्होंने बताया कि जब लोग दीपावली पर खुशियां मना रहे थे, पटाखे चला रहे थे, उस समय दो दिन बाद ही एग्जाम होने के चलते मैं अपने घर पर स्टडी कर रहा था। फैमिली में कई इवेंट रहे। कई शादियां रही जिन्हें मैंने ड्रॉप किया है। नमन का कहना है कि जो भी स्टूडेंट सीए की तैयारी कर रहे हैं वो रेगुलर अपनी स्टडी रखें हार्ड वर्किंग करें, जिससे वो अपने गोल को हासिल कर सके और सीए बन सकें। सुबह जल्दी और रात को देर तक स्टडी की भीलवाड़ा में थर्ड रैंक पर रहे अरिहंत कांठेड़ ने 600 में 413 अंक हासिल किए है। अरिहंत ने पहले प्रयास में सीए क्लियर किया है। अरिहंत का कहना है कि सीए बनने के लिए एक लगन और एक गोल फिक्स किया, इस पर मैंने फोकस किया। मेरा माइंडसेट था कि मुझे सीए ही बनना है। इसके लिए मैं लगातार हार्ड वर्क और रेगुलर स्टडी करता रहा। सुबह जल्दी उठकर और रात को देर तक मैंने पढ़ाई करके का एग्जाम को क्लियर किया है। दूसरे स्टूडेंट रेगुलर स्टडी कर के सीए क्लियर कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *