IFS जूही जलोटा चंडीगढ़ में डिप्टी पासपोर्ट अफसर:रीजनल कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी, विदेश मंत्रालय और 6 देशों में कर चुकी हैं काम

भारतीय विदेश सेवा (2018 बैच) की अधिकारी जूही जलोटा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ में उप पासपोर्ट अधिकारी एवं कार्यालय प्रमुख तैनात किया गया। उन्होंने सोमवार को अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली। वे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, चंडीगढ़ के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत चंडीगढ़ तथा पंजाब और हरियाणा के कुछ भागों में पासपोर्ट सेवाओं की देखरेख करेंगी।
प्रियंका मेहतानी की जगह ली जूही जलोटा ने निवर्तमान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रियंका मेहतानी, भारतीय विदेश सेवा (2015 बैच) का स्थान ग्रहण किया है। जलोटा ने मैड्रिड, स्पेन तथा ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना स्थित भारतीय मिशनों में विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। जूही मूल रूप से लुधियाना की रहने वाली हैं। 122 वां रैंक हासिल किया जूही जलोटा सिविल सेवा परीक्षा 2017 में ऑल इंडिया रैंक 122 हासिल की थी (यह उनका तीसरा प्रयास था)। इस रैंक के साथ उन्होंने IFS चुना। वे लुधियाना (पंजाब) की रहने वाली हैं और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड (BTech) से हैं। UPSC की तैयारी के दौरान उन्होंने फिलॉसफी को अपना वैकल्पिक विषय चुना था, जिसमें उन्होंने 306 मार्क्स स्कोर किए थे (जो काफी अच्छा स्कोर माना जाता है)।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *