IFS मनीष कश्यप निलंबित:अपशब्दों के आरोप में हुई कार्रवाई, प्रशासनिक फेरबदल में दो अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी मनीष कश्यप (2015 बैच) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार भारत सरकार की डिरेगुलेशन से संबंधित बैठक की तैयारी के दौरान सचिव से दूरभाष पर बातचीत में स्पष्ट जानकारी न देने और आपत्तिजनक भाषा (लिंग सूचक गंदी गालियां) के प्रयोग के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने इसे अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के तहत निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान मनीष कश्यप का मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इसी आदेश में प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो भारतीय वन सेवा अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। यादव सागर रामचंद्र (2017 बैच) को परियोजना निर्माण निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय से उप वन संरक्षक, राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ, मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है। चंद्र कुमार अग्रवाल (2022 बैच) को जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग बिलासपुर से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मनेन्द्रगढ़ पदस्थ किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *