IGMC शिमला के 151 डॉक्टर कल से छुट्टी पर:1 महीने बाद लौटेंगे; विंटर वेकेशन का शेड्यूल जारी, मरीजों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान IGMC और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना शिमला के 189 डॉक्टर एक महीने की छुट्टी पर जा रहे हैं। जाहिर है, आने वाले दिनों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। IGMC शिमला के 151 डॉक्टर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना के 36 डॉक्टर कल से एक साथ छुट्टी पर रहेंगे। इनके ड्यूटी पर लौटने के बाद डॉक्टरों का दूसरा बैच छुट्टी पर जाएगा। इस दौरान अस्पताल का बचा हुआ 50 फीसदी स्टाफ ही ड्यूटी पर रहेगा। IGMC के वरिष्ठ MS डॉ. राहुल राव ने बताया कि डॉक्टर 2 बैच में छुट्टी पर जाएंगे। पहला बैच 26 दिसंबर और दूसरा बैच 31 जनवरी से छुट्टी करेगा। पहले बैच में 24 विभागों के डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। वहीं चमियाना हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि चिकित्सक दो बैच में छुट्टी करेंगे। पहले बैच में उनके 15 विभागों के 36 डॉक्टर 31 दिन तक छुट्टी पर रहेंगे। फैकल्टी मेंबर को 31 दिन की छुट्टी बता दें कि यहां हर साल डॉक्टर विंटर वेकेशन पर जाते हैं। अस्पताल के फैकल्टी मेंबर को 31 दिन, रेजिडेंट डॉक्टरों को 30 दिन की छुट्टी मिलती है। IGMC प्रशासन ने इसकी छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेशभर से रेफर किए जाते है मरीज IGMC शिमला में रोजाना 3200 से 3500 मरीजों की OPD रहती है। IGMC के लिए न केवल शिमला जिला, बल्कि पूरे प्रदेश के अस्पतालों से रेफर मरीज यहां पहुंचते हैं। ऐसे में एक साथ 189 डॉक्टरों के अवकाश पर जाने से मरीजों को OPD में उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। डॉक्टरों की छुट्टी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी विशेषज्ञ डॉक्टरों की छुट्टी की वजह से उठानी पड़ेगी, क्योंकि कई गंभीर रोगियों को विशेषज्ञ डॉक्टर ही देखते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *