IPL ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख, कोहली और रिंकू का डांस:दिशा पाटनी ने मलंग-मलंग पर परफॉर्म किया; करण ने ‘हुस्न तेरा तौबा-तौबा’ गाया

IPL के 18वें सीजन का शनिवार को धमाकेदार आगाज हुआ। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, विराट कोहली और रिंकू सिंह ने एक साथ डांस किया। कोहली ने झूमे जो पठान और रिंकू सिंह ने मैं लुट गया…गाने पर शाहरुख के साथ स्टेप किए। सेरेमनी को शाहरुख खान ने होस्ट किया। उन्होंने पठान फिल्म के डायलॉग- ‘पार्टी पठान के घर में रखोगे… तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा और साथ में पटाखे भी लाएगा…’ से शुरुआत की। पहली प्रस्तुति श्रेया घोषाल ने दी। उन्होंने भूल भुलैया फिल्म के गाने मेरे ढोलना सुन…गाया। उसके बाद घूमर-घूमर और कर हर मैदान फतह…जैसे गाने गए। फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने मलंग-मलंग गाने पर डांस किया। पंजाबी सिंगर करण औजला ने माहौल पूरा वेवी…, हुस्न तेरा तौबा-तौबा…गाया। औजला की प्रस्तुति पर दिशा पाटनी ने भी परफॉर्म किया। ओपनिंग सेरेमनी के फोटो देखिए… ओपनिंग सेरेमनी की अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *