IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाते 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ा है। इस मामले में आरोपियों के पास से आईफोन समेत 3 मोबाइल जब्त हुए हैं। यह पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। क्राइम ब्रांच को बुधवार को सूचना मिली कि गुढ़ियारी क्षेत्र के महतारी चौक के पास कुछ व्यक्ति अपने मोबाइल फोन पर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेल रहे हैं। इसके बाद गुढ़ियारी पुलिस समेत क्राइम ब्रांच की टीम ने टेक्निकल इनपुट लेकर आरोपियों की घेराबंदी की। मौके पर 3 युवक जगमोहन साहू गोपीचंद गुप्ता और साईं राम साहू निवासी गुढ़ियारी मिले। पुलिस से जब उनके मोबाइल की जांच की तो उसमें ऑनलाइन सट्टा खेलते पाया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आईफोन समय 3 मोबाइल जब्त कर लिए हैं। जब्त माल की कीमत 1 लाख 25 हजार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध एक्ट के तहत एक्शन लिया है।


