BCCI ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। अब कुल 350 खिलाड़ी ही नीलामी में हिस्सा लेंगे। पहले 1,355 खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट थी, लेकिन सभी 10 फ्रैंचाइज़ी के साथ लंबी बातचीत के बाद इसे घटाकर सिर्फ 350 कर दिया गया है। इस बार 35 नए नाम जोड़े गए हैं, जिनमें साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बैटर क्विंटन डिकॉक भी शामिल हैं। ऑक्शन 16 दिसंबर मंगलवार को UAE समयानुसार दोपहर 1 बजे (भारतीय समय 2:30 बजे) से शुरू होगा। ऑक्शन में 77 स्लॉट भरे जाएंगे, जिनमें 31 विदेशी स्लॉट भी शामिल हैं। डिकॉक को भी किया गया शामिल, पहली सूचि में नाम नहीं था
क्विंटन डिकॉक का भी नाम शॉटलिस्ट की गई सूची में शामिल किया गया है। पहले शुरुआती सूची में उनका नाम नहीं था। लेकिन एक फ्रेंचाइजी की सिफारिश के बाद उनका नाम शामिल किया गया।
हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संन्यास वापस लेकर भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में शतक जड़ा था। 33 साल के डिकॉक का बेस प्राइस इस बार 1 करोड़ रुपए रखा गया है। पिछली मेगा नीलामी में उन्हें 2 करोड़ में केकेआर ने खरीदा गया था लेकिन इस बार उन्हें रिलीज कर दिया। वहीं, 350 खिलाड़ियों में 40 खिलाड़ी का बेस प्राइज 2 करोड़ है। जिसमें वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई सिर्फ दो भारतीय हैं। श्रीलंका के कई खिलाड़ी भी शामिल
अपडेटेड सूची में श्रीलंका के ट्रेविन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुशल परेरा और दूनिथ वेलालाजे भी शामिल किए गए हैं। ऑक्शन की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों से होगी, जिन्हें पांच कैटेगरी में बांटा गया है
ऑक्शन की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों से होगी। जिन्हें पांच कैटेगरी में बांटा गया है। इसमें बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर-बैटर, तेज गेंदबाज और स्पिनर शामिल इनके बाद इन्हीं कैटेगरी के अनकैप्ड खिलाड़ियों की बारी आएगी। पहली लॉट के बड़े नाम
हला बैच (BA1) बल्लेबाजों का होगा, जिसकी अगुवाई कैमरन ग्रीन करेंगे। इसके अलावा डेवन कॉनवे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सरफराज खान, पृथ्वी शॉ, डेविड मिलर, सरफराज खान शामिल हैं।
दूसरा बैच (AL1) ऑलराउंडरों का होगा, जिसमें वेंकटेश अय्यर को रखा गया है। एक्सीलरेटेड राउंड
70वें खिलाड़ी (अफगानिस्तान के वहीदुल्लाह ज़दरान) के बाद एक्सीलरेटेड फेज शुरू होगा। इसके बाद 71 से 350 तक सभी खिलाड़ी जल्दी-जल्दी आएंगे। फिर फ्रैंचाइज़ी उन खिलाड़ियों के नाम देंगी जिन्हें वे फिर से नीलामी में लाना चाहते हैं। नई शामिल खिलाड़ियों की सूची
ओवरसीज खिलाड़ी अरब गुल (अफगानिस्तान), माइल्स हैमंड (इंग्लैंड), डैन लेटगन (इंग्लैंड), क्विंटन डिकॉक (द. अफ्रीका), कॉनर एज़थरह्यूज़न (द. अफ्रीका), जॉर्ज लिंडे (द. अफ्रीका), बयांडा मजोला (द. अफ्रीका), ट्रेवीन मैथ्यू (श्रीलंका), बिनुरा फर्नांडो (श्रीलंका), कुशल परेरा (श्रीलंका), दूनिथ वेलालाजे (श्रीलंका), अकीम ऑगस्टे (वेस्टइंडीज) भारतीय खिलाड़ी
सादेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, बृजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स अचार्य, यशराज पुंजा, साहिल पराख, रोशन वाघसरे, यश दिचोलकर, अयाज़ खान, धुर्मिल मटकर, नमन पुष्पक, परिक्षित वलसंगकर, पुरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, इज़ाज़ सावरिया, अमन शेखावत। _________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली 2025 में भारत के टॉप वनडे स्कोरर:टेस्ट में शुभमन, टी-20 में अभिषेक ने सबसे ज्यादा रन बनाए; कुलदीप गेंदबाजों में नंबर-1 टीम इंडिया की 2025 में आखिरी क्रिकेट सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल की आखिरी सीरीज खेलने के बाद टीम अब इसी टीम के खिलाफ टी-20 में भी आखिरी सीरीज खेलेगी। सीरीज 19 दिसंबर तक चलेगी। पूरी खबर


