JEE की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड:मौसेरे भाई के साथ पढ़ाई कर सोया था, सुबह फंदे पर लटका मिला; नेत्रदान होगा

कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे कोचिंग स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह खिड़की के कुंडे से फंदा लगाकर लटका मिला। स्टूडेंट रात को मौसेरे भाई के साथ पढ़ाई कर सोया था। सुबह मौसेरा भाई उठा तो सुसाइड का पता चला। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसका 22 जनवरी को जेईई मेन्स का पेपर था। सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। हादसा जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है। एएसआई जवाहर सिंह ने बताया- स्टूडेंट मनन जैन (17) बूंदी जिले के इंदरगढ़ इलाके का रहने वाला था। कोटा में अपनी नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। हादसे की जानकारी पर बूंदी से परिवार आ गया है। एमबीएस हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाया गया। परिवार बेटे का नेत्रदान करवा रहा है। मौसेरे भाई ने फंदे पर लटका देखा मनन के मामा ने बताया- वह 12वीं क्लास का स्टूडेंट था और साथ में जेईई की तैयारी कर रहा था। 3 साल से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौसी का लड़का कॉलेज में पढ़ता है। नाना के घर में दोनों ही रहते थे। घर के फर्स्ट फ्लोर के कमरे में शुक्रवार रात 12 बजे तक साथ में पढ़ाई कर रहे थे। इसके बाद मौसी का लड़का सोने दूसरे कमरे में चला गया। सुबह मनन को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। तब उसके मौसी के लड़के को फोन किया। उसने मनन के कमरे में जाकर देखा तो फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए। स्टूडेंट का नेत्रदान किया मामा ने बताया- मनन का परिवार बूंदी में रहता है। उसके पिता मनीष जैन का किराना का व्यापार है। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। हादसे की सूचना पर माता-पिता कोटा आए हैं। परिवार ने उसके नेत्रदान का फैसला लिया है। 22 जनवरी को था जेईई मेन्स का पेपर मामा ने बताया- मनन पढ़ाई में काफी होशियार था। धार्मिक प्रवृति का और अच्छा बच्चा था। उसका 22 जनवरी को जेईई मेन्स का पेपर भी था। सुसाइड का कारण पता नहीं चला है। 11 दिन में चौथा सुसाइड कोटा में साल 2025 के पहले महीने में यह स्टूडेंट के सुसाइड का चौथा मामला है। इससे पहले 7 जनवरी, 8 जनवरी और 16 जनवरी को भी 3 स्टूडेंट ने सुसाइड किया था। 7 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नीरज जाट (19) ने जवाहर नगर क्षेत्र में अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे के कुंडे से लटक कर सुसाइड किया था। वो 2 साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था। ( पढ़े पूरी खबर… ) 8 जनवरी को विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में ही 19 वर्षीय अभिषेक लोधा जो कि एमपी के गुना का रहने वाला था। इस छात्र ने भी पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया था। कोटा में रहकर जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था। इस छात्र के हॉस्टल में भी पंखे में हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा हुआ था। ( पढ़े पूरी खबर… ) 16 जनवरी को ओडिशा के रहने वाला अभिजीत गिरी (18) ने सुसाइड किया था। वह हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला था। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *