JNVU का 22वां दीक्षांत समारोह आज:59 स्टूडेंट को गोल्ड मेडल और 52 हजार को मिलेगी डिग्री राज्यपाल बागड़े होगें मुख्य अतिथि

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर का 22वां दीक्षांत समारोह आज सुबह 11 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। समारोह में आईआईटी डायरेक्टर प्रोफेसर अविनाश अग्रवाल दीक्षांत सम्बोधन देंगे। दीक्षांत समारोह की बुधवार शाम रिहर्सल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर ऑडिटोरियम में आयोजित की गई, जिसमें समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास किया गया। आयोजन समिति की समन्वयक प्रो. संगीता लूंकड़ ने बताया कि दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 59 स्वर्ण पदक किए जाएंगे वितरित उन्होंने जानकारी दी कि इस दीक्षांत समारोह में कुल 52,682 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी तथा 59 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे। स्वर्ण पदकों में विज्ञान संकाय के 9 (1 डोनर एवं 1 कुलाधिपति), कला संकाय के 28 (2 डोनर), वाणिज्य संकाय के 11, विधि संकाय के 5 तथा अभियांत्रिकी संकाय के 2 (1 डोनर) स्वर्ण पदक शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कुल 59 स्वर्ण पदकों में से 40 स्वर्ण पदक छात्राओं को प्रदान किए जाएंगे, जो विश्वविद्यालय में छात्राओं की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *