JSW MG हेक्टर और हेक्टर प्लस लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹13.99:अपडेटेड SUV अब E20 पेट्रोल पर चलेगी, इसमें 75+ कनेक्टेड फीचर्स

JSW MG मोटर इंडिया ने गुरुवार (24 अप्रैल) को भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV हेक्टर का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने SUV के पेट्रोल इंजन को नए एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया है। इसमें 1 अप्रैल के बाद भारत में बनने वाली सभी गाड़ियां E20 कंप्लायंस होनी चाहिए। E20 हेक्टर का प्रोडक्शन 31 मार्च, 2025 को शुरू हो चुका है। E20 का मतलब 20% इथेनॉल+80% पेट्रोल मिक्स फ्यूल से है। इसे E20 फ्यूल भी कहा जाता है। कार में 75 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव
हेक्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपए है, जो 22.89 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, हेक्टर प्लस की एक्स शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप मॉडल में 23.20 लाख रुपए तक जाती है। कंपनी कार के साथ 20 लक्की ग्राहकों के लिए 4 लाख रुपए के ईनाम के साथ एक लंदन ट्रिप का ऑफर दे रही है। हेक्टर और हेक्टर प्लस का मुकाबला टाटा हैरियर, सफारी, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन, महिंद्रा XUV700 और हुंडई अल्कजार से है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *