रांची | रांची यूनिवर्सिटी में एलएलबी फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा का शिड्यूल सोमवार को जारी कर दिया गया है। परीक्षा 30 जनवरी से आठ मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए मोरहाबादी कैंपस आईएलएस को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दिन के एक से चार बजे तक होगी।


