LPG-ब्लास्ट के पीड़ित परिवारों के लिए रहने-खाने की व्यवस्था निशुल्क:एसएमएस हॉस्पिटल की कल्याण धर्मशाला में सभी उपलब्ध करवाई व्यवस्था

भांकरोटा में हुए अग्निकांड के प्रभावित लोगों के परिजनों के लिए एसएमएस प्रशासन ने रहने-खाने की निशुल्क व्यवस्था की है। इसके लिए आईडीएच सेंटर के पास स्थित कल्याण धर्मशाला में प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है। धर्मशाला का ऑफिशियल इंचार्ज और इमरजेंसी के इंचार्ज डॉ. बी.पी. मीणा ने बताया- मरीजों के परिजन चूंकि वार्ड के अंदर नहीं जा सकते। ऐसे में उनके रहने-खाने की व्यवस्था हॉस्पिटल प्रशासन ने की है। धर्मशाला में हमने सभी रूम इन प्रभावित परिवारों के रहने के लिए खोल दिए है। यहां इन परिवारों के रहने, नहाने-धोने की व्यवस्था करने के साथ साथ ही नगर निगम के सहयोग से सुबह का नाश्ता और दिनरात के भोजन की व्यवस्था करवाई है। उन्होंने बताया- जब तक मरीज पूरी तरह रिकवर होकर ठीक नहीं हो जाते तब तक इन परिजनों के लिए हॉस्पिटल प्रशासन की तरफ से ये तमाम व्यवस्थाएं फ्री रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *