इंदौर के द्वारकापुरी थाने में पुलिस MBA छात्रा की हत्या के आरोपी पीयूष धमनोदिया के खिलाफ सबूत जुटा रही है। आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन डर के कारण पटरी से हट गया। एडीशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल और शिवांशु जोशी जब आरोपी से पूछताछ करने पहुंचे, तो उसने सादा कागज मांगा। कागज मिलने पर आरोपी ने लिखा कि उसने गलत किया और उसके हाथों अनर्थ हो गया। उसने लिखा कि वह छात्रा से प्यार करता था और अब उसे मरना है। वह पुलिस से MBA छात्रा से मिलवाने की बात करता है। इधर, जांच में यह भी सामने आया है आरोपी मृतक की आत्मा से बात करना चाहता था। वह टोने-टोटके वाले वीडियो भी देखता था। मुंबई में भी लिख चुका है ऐसा बयान पुलिस के अनुसार आरोपी मुंबई के अंधेरी थाने में भी पुलिस अधिकारियों से सादा कागज लेकर इसी तरह की बातें लिख चुका है। आरोपी यूट्यूब पर आत्महत्या के तरीके भी सर्च कर चुका है, लेकिन उसने आत्महत्या नहीं की। थाने में आरोपी अन्य आरोपियों से कहता है कि उसने यूट्यूब पर वकील और पुलिस से संबंधित वीडियो देखे हैं। वह कहता है कि जेल में रहकर पढ़ाई करेगा और केस से बाहर आ जाएगा। उसने एक आरोपी से यह भी पूछा कि उसे कितनी सजा हो सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी व्यवहार में सामान्य दिखने की कोशिश कर रहा है। यूट्यूब पर टोने-टोटके वाले वीडियो देखता था जोन 4 के डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि आरोपी ने मुंबई के पास पनवेल के एक सुनसान स्थान पर अगरबत्तियां जलाईं। वह आत्माओं को कैसे बुलाएं जैसे विषयों पर यूट्यूब वीडियो देखता रहा। अंधेरे में वह माफी मांगते हुए बुदबुदाता रहा और दावा करता रहा कि वह उस महिला की ‘आत्मा’ से बात करना चाहता है, जिसकी उसने कुछ घंटे पहले ही हत्या की थी परिजनों से छात्रा के सामान की कराई पहचान इधर, सोमवार को पुलिस ने छात्रा की छोटी बहन और चचेरी बहन को थाने बुलाकर छात्रा के सामान की पहचान कराई। उनसे आरोपी और छात्रा के संबंध, मुलाकात और घर आने-जाने के बारे में जानकारी ली गई। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले बाणगंगा क्षेत्र में रहता था और अक्टूबर में द्वारकापुरी में रहने आया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी पहले से नशा करता था, लेकिन उसने यह बात छात्रा से छिपाई थी।
छात्रा का मोबाइल हेक कर वाट्सएप करता था चेक पीयूष धामनोतिया छात्रा का मोबाइल हैक कर उसके व्हाट्सएप की चैटिंग चेक करता था। इसके साथ ही वह बार-बार उससे मोबाइल देखने की बात करता था। पीयूष को शक था कि छात्रा अलग-अलग ऐप के जरिए लड़कों से बात करती थी, लेकिन उसने कभी छात्रा को किसी अन्य लड़के के साथ नहीं देखा था। पीयूष ने छात्रा का मोबाइल अपने पास इसलिए रखा था कि यदि किसी लड़के का कॉल आए तो वह उससे पूछताछ कर सके। हालांकि जब तक मोबाइल उसके पास रहा, तब तक छात्रा की बहन और पिता के अलावा किसी अन्य का कॉल नहीं आया। बाद में पीयूष ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। घेराबंदी कर ट्रेन में दबोचा था आरोपी पीयूष धामनोतिया को पुलिस ने घेराबंदी के बाद गोवा से महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन में दबोच था। आरोपी की लोकेशन गोवा में ट्रेस हुई थी, जहां वह मृतका का मोबाइल चालू कर इस्तेमाल कर रहा था। क्लासमेट के साथ बर्थडे पार्टी में जाने की बात कही थी युवती 10 फरवरी से लापता थी। उस दिन वह आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर पिता के साथ घर से निकली थी। पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास छोड़ा था। वहां से उसने अपनी छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह अपने क्लासमेट पीयूष के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है। रात 11 बजे तक लौट आएगी। बहन ने कहा कि वह यह बात खुद पिता को बता दे। इसके बाद युवती घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी बंद हो गया। मोबाइल से भेजा था चौंकाने वाला मैसेज पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी की रात हत्या के बाद आरोपी करीब 8 बजे अपने कमरे से निकल गया था। रात 11 बजे उसने छात्रा के मोबाइल से उसकी बहन को मैसेज भेजा- “पापा से कहना अब वह घर नहीं लौटेगी।” इसके बाद परिजन ने सहेलियों और परिचितों को कॉल किए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 11 आपत्तिजनक वीडियो किए थे वायरल जांच में सामने आया कि आरोपी ने दोनों के बीच के 11 आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में शेयर किए। बाद में युवती के वॉट्सएप स्टेटस पर भी वीडियो अपलोड किए गए और मोबाइल में सेव नंबरों पर भेजे गए, जिससे रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। ये खबर भी पढ़ें… MBA छात्रा की हत्या के बाद शव से दरिंदगी इंदौर के द्वारकापुरी में एमबीए छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान उसका बयान लिख रही महिला एसआई भी युवती के साथ की गई प्रताड़ना को सुनकर रोने लगी। पूरी खबर पढ़ें…


