MCB के DFO मनीष कश्यप दिल्ली में सम्मानित:नेक्स ऑफ गुड फाउंडेशन ने महुआ बचाओ अभियान के लिए दिया अवार्ड

मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप को महुआ बचाओ अभियान के लिए नई दिल्ली में नेक्स ऑफ गुड फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया है। ये अवार्ड उन्हें फाउंडेशन के संस्थापक अनिल स्वरूप ( रिटायर्ड IAS) और प्रकाश सिंह ( रिटायर्ड IPS, पद्मश्री विजेता) ने प्रदान किया। इस अवार्ड के लिए देश भर से कुल 120 एंट्रीज प्राप्त हुई है। इनमें से सिर्फ 22 को ही अवार्ड के लिए चयनित किया गया। इसके लिए UPSC के पूर्व चेयरमैन दीपक गुप्ता और अधिकारियों की एक स्पेशल टीम भी गठित की गई थी। कश्यप के साथ प्रदेश के एक NGO लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन को भी ये अवार्ड दिया गया है। इसके अलावा देश के 4 IAS और 2 IFS को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। शेष 16 विभिन्न संस्था और NGO को दिया गया। काफी लोकप्रिय रहा महुआ बचाओ अभियान मनेंद्रगढ़ का महुआ बचाओ अभियान इस वर्ष काफ़ी लोकप्रिय रहा। वनमंडलधिकारी मनीष कश्यप की पहल से पहली बार गांव के बाहर खाली पड़ी ज़मीन और खेतों में महुआ के पौधे लगाए जा रहे हैं। जिसकी सुरक्षा ट्री गार्ड से हो रही है। अब तक 47 गांव में लगभग 4,500 ग्रामीणों के खेतों और खाली पड़े ज़मीन में 30,000 महुआ के पौधे लगाए जा चुके हैं। ग्रामीणों में पौधे के साथ ट्रीगार्ड मिलने से इस योजना में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ में संभवतः पहली बार महुआ पर इतना विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *