MCB में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण:मंत्री जायसवाल ने पत्नी, बेटी और भाई के साथ डाला वोट

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी अपने परिवार के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी की। मंत्री जायसवाल अपनी पत्नी, बेटी और भाई के साथ अपने गृह ग्राम रतनपुर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 82 पहुंचे और मतदान किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। एमसीबी जिले में पहले चरण के मतदान के लिए लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मंत्री जायसवाल के मतदान से अन्य मतदाताओं में भी उत्साह का संचार हुआ और लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *