MCB में भाजपा ने चार मंडल पर घोषित किए अध्यक्ष:रोहित बने मनेन्द्रगढ़ मंडल के अध्यक्ष, हसदेव मंडल की कमान बबीता को सौंपी गई

भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने शुक्रवार को प्रदेश भर के 171 मंडलों में से लगभग आधे मंडल में नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। MCB जिले के 4 मंडलों के नए अध्यक्षों की नियुक्तियां भी कर दी गई हैं। मनेन्द्रगढ़ मंडल का अध्यक्ष रोहित वर्मा को बनाया गया है। खड़गवां में धर्मपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हसदेव मंडल में भाजपा संगठन ने पहली बार महिला बबीता सिंह को अध्यक्ष बनाकर सबको चौका दिया है वहीं चिरमिरी में पुरुषोत्तम सोनकर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व में बुथ स्तर पर संगठन के लिये कार्य कर रहे रोहित वर्मा को मनेन्द्रगढ़ मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नव नियुक्त मनेन्द्रगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा ने भाजपा के सभी शीर्ष नेतृत्व और सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा की संगठन के कार्यकर्ताओं के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *