एमसीबी जिले में छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर ‘रजत जयंती चावल उत्सव’ का शुभारंभ 2 जनवरी को हुआ। यह उत्सव 9 जनवरी तक पूरे जिले में आयोजित किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग इस अवधि को विभागीय गतिविधियों के विशेष सप्ताह के रूप में मना रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खाद्य अधिकारी और समस्त खाद्य निरीक्षकों की उपस्थिति में किया गया। इसमें जिले के कई जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से शामिल हुए। उत्सव के दौरान सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्यों, दुकान संचालकों और बड़ी संख्या में हितग्राहियों की सहभागिता रही। इस उत्सव के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाने का संदेश दिया गया। विशेष सप्ताह के तहत शेष राशन कार्ड धारियों और हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण कराने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने का उद्देश्य इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त कर सकें। इसके अलावा सभी उचित मूल्य दुकानों को सूचना बोर्ड, स्टॉक पंजी, वितरण पंजी और चावल उत्सव पंजी को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता बनी रहे। बैनर और मुनादी के माध्यम से प्रचार-प्रसार रजत जयंती चावल उत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्धारित प्रारूप में बैनर प्रिंट कर समस्त उचित मूल्य दुकानों में प्रदर्शित किए गए हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर मुनादी के माध्यम से भी आमजन को जानकारी दी जा रही है। फोटोग्राफ संकलन और रिपोर्टिंग के निर्देश आयोजन से संबंधित सभी गतिविधियों के फोटोग्राफ संकलित कर विभागीय कार्यालय को भेजने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस प्रकार, एमसीबी जिले में यह उत्सव शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से एक जनउत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।


