MD फैक्ट्री से 8.50 करोड़ का ड्रग्स, कैमिकल जब्त:मुर्गीपालन की आड़ में नशे का कारोबार, 40KM दूर धोरों में रखा 15 कैमिकल ड्रम

बाड़मेर में सेड़वा सिंहार में ड्रग्स फैक्ट्री से 8.50 करोड़ की एमडी और कैमिकल व अन्य सामान जब्त किया। आरोपी मुर्गीपालन की आड़ में ड्रग्स फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं टीमें मौके से फरार आरोपी समेत तीन आरोपियों की तलाश कर रही है। पहली किश्त बनाकर गुजरात समेत अन्य राज्यों में सप्लाई करने से पहले पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर एएनटीएफ और चौहटन पुलिस ने सोमवार को बावड़ी कल्ला में बड़ी मात्रा में कैमिकल बरामद किया है। दरअसल, बाड़मेर नशे का नेटवर्क लगातार उजागर हो रहा है। अब तक 7 ड्रग फैक्ट्रियां पकड़ी जा चुकी हैं। सेड़वा के सिंहार में ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे मिले इनपुट के आधार पर एएनटीएफ टीम ने चौहटन थाना इलाके रोहड़ियों का तला बावड़ी कल्ला में कैमिकल के ड्रम बरामद किए है। वहां एक आरोपी को डिटेन किया है। फिलहाल टीम चौहटन पुलिस के साथ का सर्च ऑपरेशन जारी है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- रविवार को सेड़वा थाने के बीट कांस्टेबल गंगाराम को सूचना मिली थी। सिंहार गांव में एमडी की फैक्ट्री पर्याप्त मात्रा में बनाई जा रही है। इस पर चौहटन डीएसपी जेठाराम और सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम मय पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा गया। एसपी ने कहा- ड्रग्स फैक्ट्री से एमडी, पाउडर, कैमिकल समेत अन्य सामान को जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 8.50 करोड़ रुपए आंकी की गई है। कार्रवाई के दौरान बाड़मेर एएनटीएफ टीम मौके पर पहुंची। गिरफ्तार आदम खान से पूछताछ में सामने करीम खान ने चौहटन के बावड़ी कल्ला में भगवानाराम को बड़ी मात्रा में कैमिकल दिए थे। वहां पर आज 150 लीटर के तीन ड्रम 5 लीटर के 12 ड्रम मिले है। भगवानाराम ने पूछताछ में बताया करीम खान ने दिए थे। एएनटीएफ और पुलिस थाना चौहटन कार्रवाई चल रही है। इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग है। कैसे सामान आ रहा था। कहा-कहां इसकी सप्लाई होनी थी। मामला दर्ज धनाऊ थानाधिकारी को जांच दी गई है। मुर्गीपालन की आड़ में ड्रग्स फैक्ट्री टीम ने गांव सिंहार गांव में आदम खान के खेत में दबिश दी गई तो खेत मे मुर्गी पालन के लिए 2 कमरे बने हुए मिले। जिसके पीछे बने छपरे को चैक करने पर छप्परे में अलग-अलग प्रकार के उपकरण, केमिकल की बोतले, पाउडर व कांच के 3 बड़ी ट्रे में तैयार हो रहा मादक पदार्थ मिला। मौके खेत मालिक आदम खन को डिटेन किया। छपरे में ड्रग्स बनाने की मशीनरी सेटअप, पाउडर, व सामग्री की जब्त पुलिस ने तलाशी में छपरे के अंदर मादक पदार्थ एमडी बनाने की सेटअप मशीन, 4 किलो 73 ग्राम निर्मित एमडी, 34.746 लीटर लिक्विड कैमिकल, हाईड्रो क्लोरिक एसिड, अमोनिया, एसीटोन तथा 48 किलो 21 ग्राम सफेद व काला पाडर तथा 540 ग्राम डोडा-पोस्त जब्त किए है। 8.50 करोड़ ड्रग्स बरामद पुलिस ने मौके से जब्त पदार्थ जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 8.50 करोड़ आकी गई है। पुलिस ने 7 माह में बाड़मेर पुलिस ने 5 ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी है। इसमें सेड़वा थाने में 3, पुलिस थाना सदर और धोरीमन्ना के 1-1 फैक्ट्री पकड़कर एमडी व उपकरण जब्त किए है। 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस ने मौके से एक आरोपी आदम खान को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से भागें करीम पुत्र अरबाब निवासी सिंहार, नवलाराम पुत्र गंगाराम, जीयाराम पुत्र हीराराम दोनों निवासी दीपला को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गई है। 15 दिन से बनाई थी ड्रग्स एसपी ने कहा- सिंहार गांव में ड्रग्स बनाई जा रही थी। यहां पर एक्टिव हुए 15 दिन ही हुए है। अब तक पूछताछ में सामने आया है कि एमडी की पहली किश्त तैयार की गई थी। जिसे गुजरात समेत अन्य राज्यों में भेजने की फिराक में थे। इन्ही आरोपियों की ओर से बावड़ी कल्ला में कैमिकल रखा। जब भी जरूरत होती थी वहां से कैमिकल को मंगवा लेते थे। गुजरात में होती है सप्लाई एसपी नरेंद्र सिह मीना ने कहा- बॉर्डर इलाके के नजदीक गुजरात की सीमा लगती है। भारत माला हाईवे होने के कारण आना-जाना भी आसान रहता है। पश्चिमी राजस्थान मादक-पदार्थ मामले में पहले से एडवांस है। बड़ी संख्या में यहां पर अवैध कारोबार करते है। यहां का युवा जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में ड्रग्स के कारोबार में लग रहा है। हमने अवैध ड्रग्स तस्कर एक लिस्ट बना रखी है। उस हिसाब हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। हमारे बीट प्रभारी बहुत ही सक्रिय है। बाड़मेर में सातवीं ड्रग फैक्ट्री का खुलासा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़े स्तर पर एमडी ड्रग, केमिकल और उपकरण बरामद किए गए हैं। पहली कार्रवाई (10 सितंबर 2024)
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बाड़मेर पुलिस की मदद से रामसर क्षेत्र में संचालित एक ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यहां एमडी ड्रग बनाई जा रही थी। जांच में सामने आया कि नेटवर्क का संचालन पाकिस्तान के तनवीर शाह द्वारा किया जा रहा था, जबकि भारत में इसकी कमान कनाडा से जोबन कालर संभाल रहा था। दूसरी कार्रवाई (22 जुलाई 2025)
सेड़वा इलाके में धोरों के बीच ढाणियों में चल रही एक और ड्रग फैक्ट्री पकड़ी गई। इस मामले में बाड़मेर पुलिस नौ से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीसरी कार्रवाई (19 जुलाई 2025)
डीएसटी टीम ने सदर थाना क्षेत्र के आदर्श चवा इलाके में एमडी फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से भारी मात्रा में मशीनरी, केमिकल और तैयार एमडी बरामद की गई। चौथी कार्रवाई (5 फरवरी 2026)
सेड़वा के भैरूड़ी गांव में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बाड़मेर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर ड्रग फैक्ट्री पकड़ी। पांचवीं कार्रवाई (16 फरवरी 2026)
धोरीमन्ना थाना पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर ड्रग बनाने में प्रयुक्त केमिकल बरामद किया। फैक्ट्री संचालन के लिए बिजली कनेक्शन भी लिया गया था। छठी कार्रवाई (22 फरवरी 2026)
सेड़वा पुलिस ने सिंहार गांव के धोरों में गुप्त रूप से बनाए गए कमरे से एमडी, केमिकल और उपकरण बरामद किए। जांच एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं। — संबंधित ये खबर भी पढ़ें … छाछ बनाने वाली मशीन से बना रहे थे MD ड्रग्स:खेत में पेड़ों की ओट में चल रही थी नशा बनाने की फैक्ट्री बाड़मेर में तस्कर देशी तरीके से एमडी ड्रग्स बना रहे थे। पुलिस को चकमा देने के पेड़ों की ओट में फैक्ट्री बनाई थी। छाछ बनाने वाली मशीन से MD ड्रग्स तैयार करते थे। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *