महर्षि दयानन्द सरस्वती यूनिवर्सिटी की ओर से संचालित एम.एड. (दो वर्षीय) कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 31 दिसम्बर 2024 दोपहर 2 बजे तक अपने दस्तावेज एवं 22 हजार 370 के डिमांड ड्राफ्ट के साथ सम्पर्क कर सकते हैं। डीडी कुलसचिव, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के पक्ष में देय होगा। एम.एड. प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग (पुरुष एवं महिला दोनों) के लिए बी.एड./बी.ए.- बी.एड. / बी.एससी. बी.एड./बी.एल.एड. / अवर स्नातक उपाधि के साथ डी.एल.एड. परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, विशेष पिछड़ा वर्ग, विकलांग, विधवा एवं तलाकशुदा (परित्यक्ता) महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आवेदक योग्य होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रोसेस जारी महर्षि दयानन्द सरस्वती यूनिवर्सिटी ने यूजी, पीजी व प्रोफेशनल कोर्सेज वर्ष 2025 में की मुख्य परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू कर दिए है। इसमें लगभग करीब 3 लाख स्टूडेंट्स के बैठने की संभावना है। सामान्य शुल्क के साथ 23 दिसंबर तक यूजी सेम-1, बीए, बीकॉम, बीएससी आदि कोर्स के रेगुलर एवं स्वयंपाठी स्टूडेंट आवेदन कर सकेंगे। 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ 24 से 30 दिसंबर तक तिथि तय की गई है। 31 दिसंबर से 8 जनवरी 2025 तक परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जा सकेंगे। इसी तरह से पीजी कोर्सेज के ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा पहली बार बी फार्मा और डी फार्मा के कोर्स शुरू किए गए हैं। ये दोनों ही कोर्स फिलहाल यूनिवर्सिटी कैंपस में ही संचालित हैं। दोनों ही कोर्सेज में 60-60 सीटों पर एडमिशन हुए थे। ऐसे में 120 परीक्षार्थियों की परीक्षा पहली बार होगी। (अधिक जानकारी के लिए करें यहां CLICK) पढें ये खबर भी… सीनियर टीचर एग्जाम 28 दिसम्बर से शुरू होंगे:आज से मिलेगी परीक्षा सेंटर के जिले की जानकारी, 25 को एडमिट कार्ड आएंगे


