MLS- लियोनल मेसी के 2 गोल से जीता इंटर मियामी:पिछड़ने के बाद कमबैक किया; ओरलैंडो सिटी को पहली बार उन्हीं के घर में हराया

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के शानदार 2 गोल की बदौलत इंटर मियामी ने ओरलैंडो सिटी को 4-2 से हरा दिया। रविवार रात इंटर एंड कंपनी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मियामी ने 2 गोल से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की और मैच जीत। खास बात यह रही कि इंटर मियामी ने अपने इतिहास में पहली बार ओरलैंडो के घरेलू मैदान पर जीत दर्ज की, इससे पहले खेले गए 9 मैचों में टीम को यहां कभी जीत नहीं मिली थी। हाफ टाइम तक 2-0 से आगे था ओरलैंडो
मैच की शुरुआत इंटर मियामी के लिए किसी बुरे सपने जैसी रही। ओरलैंडो सिटी ने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए शुरुआती 25 मिनट में ही मियामी को बैकफुट पर धकेल दिया था। सेकेंड हाफ में मेसी और सेगोविया का तूफान
दूसरे हाफ में कहानी पूरी तरह बदल गई। मियामी के खिलाड़ियों ने अटैकिंग फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया। मेसी के 55 मैचों में 52 गोल
मौजूदा एमवीपी (MVP) लियोनल मेसी ने इस सीजन के अपने पहले 2 गोल दागे। मेसी के अब MLS के शुरुआती 55 मैचों में 52 गोल हो गए हैं। टर्निंग पॉइंट्स मियामी की सीजन में पहली जीत
इंटर मियामी पिछले मैच में लॉस एंजिल्स के खिलाफ 3-0 से हार गई थी। इस जीत ने न केवल टीम का आत्मविश्वास लौटाया, बल्कि ओरलैंडो के खिलाफ उनके खराब रिकॉर्ड को भी सुधारा। दोनों के बीच 19 मैच खेले गए। 8 मैच मियामी और 7 ओरलैंडो ने जीते। दोनों ने 4 ड्रॉ भी खेले। 7वें नंबर पर पहुंची इंटर मियामी
इस शानदार जीत के साथ इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर (MLS) के पॉइंट्स टेबल में 7वां स्थान हासिल कर लिया। टीम के पास 1 हार और 1 जीत से 3 पॉइंट्स हैं। दूसरी ओर, लगातार दूसरी हार से ओरलैंडो सिटी 15 टीमों में 11 नंबर पर है। वहीं NY रेड बुल्स टीम टॉप पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *