MP के मंत्री का कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान:विजय शाह बोले- जिन्होंने बहनों का सिंदूर उजाड़ा, उन्हीं की बहन को भेजकर ऐसी-तैसी कराई

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा- जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी। यह बयान शाह ने रविवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में दिया था। इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। इसमें वह ये भी कह रहे हैं कि मोदी समाज के लिए जी रहे हैं और समाज के लिए काम कर रहे हैं। बयान सामने आने के बाद शाह को पार्टी ने भोपाल तलब किया। संगठन महामंत्री ने फटकार लगाई जिसके बाद मंत्री शाह के सुर बदल गए। मंत्री विजय शाह का पूरा बयान पढ़िए…
शाह ने यह भी कहा कि उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का सम्मान और मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं। शाह बोले- मोदी जी ने कहा था कि घर में घुसकर मारूंगा। जमीन के अंदर द दूंगा। आतंकवादी तीन मंजिला घर में बैठे थे। बड़े बम से छत उड़ाई, फिर बीच की छत उड़ाई और अंदर जाकर उनके परिवार की ऐसी की तैसी कर दी। यह 56 इंच का सीना वाला ही कर सकता है। शाह बोले- भाषण को गलत संदर्भ में न देखें
वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री विजय शाह ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी ANI से कहा- प्रधानमंत्री ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। मेरे भाषण को अलग संदर्भ में न देखें। कुछ लोग इसे अलग संदर्भ में देख रहे हैं। वो हमारी बहनें हैं और उन्होंने पूरी ताकत से सेना के साथ मिलकर काम किया है। बयान को लेकर संगठन महामंत्री की फटकार
मंत्री शाह के बयान से नाराज पार्टी आलाकमान ने उन्हें प्रदेश मुख्यालय तलब कर लिया। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के बुलावे पर मंत्री जी हवाई चप्पल में ही पार्टी दफ्तर पहुंचे। यहां संगठन महामंत्री ने बयान को लेकर उन्हें फटकार लगाई, जिसके बाद मंत्री जी के बोल बदल गए। सूत्रों के मुताबिक शाह ने माफी मांगते हुए आगे से ऐसा नहीं करने का भरोसा दिया है। पटवारी बोले-शाह को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए
मंत्री शाह के बयान को लेकर PCC चीफ जीतू पटवारी ने कहा- देश की जिन बेटियों ने पाकिस्तान की सेना को थर्रा दिया, BJP के मंत्री विजय शाह ने उनके लिए बेहद अनर्गल शब्द बोले हैं। विजय शाह मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हैं और मंत्रिमंडल के सदस्य का सामूहिक उत्तरदायित्व मंत्रिमंडल का होता है। ऐसे में CM मोहन यादव जी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या विजय शाह के बयान से पूरी BJP और पूरा मंत्रिमंडल सहमत है? अगर BJP सहमत नहीं है तो विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- एक ऐसा व्यक्ति जो देश की बहादुर बेटियों के लिए बेहद निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल करता है- क्या वो मंत्रिमंडल में रहने के लायक है? मैं प्रधानमंत्री जी, रक्षा मंत्री जी, BJP अध्यक्ष और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूछूंगा कि अगर वे इस बयान से सहमत हैं और विजय शाह मंत्रिमंडल में बने हैं, तो क्या ये BJP की भाषा है? अगर नहीं- तो विजय शाह को बर्खास्त कीजिए। कांग्रेस बोली- शाह बेशर्मी छिपाने नकली दुःख का ढोंग रच रहे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- मंत्री को मोदी करें बर्खास्त
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा- भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है। पहलगाम के आतंकी देश को बांटना चाहते थे, पर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश एकजुट था। बीजेपी ने पहले पहलगाम में शहीद नौसेना अफसर की पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिसरी की बेटी को तंग किया। कमलनाथ बोले- भाजपा का चरित्र महिला विरोधी
पूर्व सीएम कमलनाथ ने X पर लिखा- मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अत्यंत अपमानजनक और आपत्तिजनक बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह के बयानों से एक बार फिर साबित होता है कि भाजपा का चरित्र महिला विरोधी है। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने की मंत्री पद से हटाने की मांग तेजस्वी बोले- मंत्री को प्रधानमंत्री जी का सीधा संरक्षण
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा- BJP-RSS की शह पर हमारे देश की बहादुर बेटी कर्नल सोफिया के बारे में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर मध्यप्रदेश के गालीबाज मंत्री विजय शाह ने बेशर्मी, संवेदनहीनता, निर्लज्जता, भाषाई आतंक, संघी संस्कारों, बीजेपी की तुच्छ मानसिकता और विकृत विभाजनकारी विचारधारा का प्रयोग करते हुए अपने कलंकित दूषित विचारों, परवरिश और निकम्मेपन का शर्मनाक परिचय दिया है। कांग्रेस ने मंत्री के बंगले पर नेम प्लेट पर कालिख पोती
भोपाल में कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में आधा दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह के बंगले पर पहुंचकर बाहर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोत दी। उन्होंने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। अभद्र टिप्पणी के कारण मंत्री पद गया था 2013 विधानसभा चुनाव से पहले विजय शाह ने झाबुआ में एक कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। उस वक्त वे शिवराज सरकार में मंत्री थे। टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के बाद उनसे पार्टी ने इस्तीफा ले लिया था। राहुल गांधी अविवाहित होने पर भी की थी टिप्पणी
सितंबर 2022 में विजय शाह ने राहुल गांधी के अविवाहित होने पर टिप्पणी की थी। उन्होंने खंडवा में एक सभा में कहा था 50-55 साल की उम्र होने पर भी शादी न हो तो लोग पूछने लगते हैं कि लड़के में कुछ कमी है क्या? विद्या बालन ने रात में मिलने से मना किया तो शूटिंग रुकवाई
नवंबर 2023 में बालाघाट में शूटिंग करने आई अभिनेत्री विद्या बालन से शाह ने रात में मिलने की इच्छा जाहिर की थी। इस पर विद्या बालन ने आपत्ति की थी। इसके बाद शाह ने वन विभाग के जरिए फिल्म की शूटिंग रुकवा दी। मामला राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा तो शाह और वन विभाग को बैकफुट पर आना पड़ा। कर्नल सोफिया ने ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग की थी भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने एयरफोर्स की विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह के साथ प्रेस ब्रीफ में भारत के पाकिस्‍तान पर किए ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी थी। दोनों ऑफिसर्स ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पूरी कहानी बताई। कर्नल सोफिया आर्मी कम्‍युनिकेशन एक्‍सपर्ट हैं। कांग्रेस बोली- मंत्री शाह और विधायक उषा को बर्खास्त करें
मंत्री विजय शाह के बयान के बाद कांग्रेस ने कहा, जिस भाजपा और आरएसएस ने 50 साल तक अपने मुख्यालय में तिरंगा नहीं फहराया, उनका भारतीय ध्वज के प्रति कितना सम्मान है, यह तो पूरा देश जनता है। अब वही भाजपा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। मंत्री विजय शाह विधायक की उपस्थित में ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाली और देशभर में प्रशंसा पा रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं। विधायक महोदया उनके भाषण की मंच पर प्रशंसा भी करती है। भाजपा की यह कैसी घृणित और दूषित मानसिकता है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से सवाल करते हुए कहा, मंत्री विजय शाह का यह बयान क्या भाजपा सरकार के इशारे पर दिया गया है। अगर नहीं तो शाह के साथ विधायक उषा ठाकुर पर तुरंत कार्रवाई कर बर्खास्त करें। एमपी के छतरपुर में हुआ था कर्नल सोफिया का जन्म कर्नल सोफिया कुरैशी का जन्म छतरपुर के नौगांव में रंगरेज मोहल्ले में 12 दिसंबर 1975 को हुआ। उन्होंने 5वीं तक की पढ़ाई नौगांव के शासकीय जीटीसी प्राथमिक स्कूल से की। नौगांव में उनके चाचा का परिवार रहता है। आर्मी रिटायर्ड उनके चाचा वली मुहम्मद कहते हैं, सोफिया को बचपन से हथियारों का शौक था। कहती थीं, आर्मी जॉइन करूंगी। जब सोफिया ने पढ़ाई पूरी कर ली थी, तब उसने कहा था कि उसे आर्मी जॉइन करना है। मेरे छोटे भाई ने इसके लिए मना कर दिया था, लेकिन मैंने बेटी को देशसेवा के लिए जाने दिया। उसने सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। अगर सरकार मौका देती है तो मैं आज भी पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों को खत्म करने का काम करूंगा। मां हलीमा कुरैशी ने कहा, बेटी ने बहनों और माताओं के सिंदूर का बदला ले लिया है। सोफिया पिता और दादा के पदचिह्नों पर चलना चाहती थी। बचपन में ही कहती थी कि सेना में जाना है। पूरी खबर पढ़ें… कर्नल सोफिया के बारे में जानिए… पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- बेटियां, बेटों से कम नहीं.. इधर, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने मंगलवार को कहा, कर्नल सोफिया ने साबित कर दिया है कि बेटियां बेटों से किसी मायने में कम नहीं हैं। बुंदेलखंड की धरती से निकली सोफिया कुरैशी ने भारतीय सेना में अपनी कार्यशैली से एक नई मिसाल कायम की है। बुंदेलखंड की धरती से निकली सोफिया कुरैशी ने भारतीय सेना में अपनी कार्यशैली से एक नई मिसाल कायम की है। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि बिना लड़ाई के जीत का जश्न सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है। उन्होंने सरकार से हर गांव और कस्बे में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *