MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।
दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास. 1. रीवा जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, वकीलों के चेंबर खाली कराए गए रीवा में गुरुवार को नए जिला कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ई-मेल जिला एवं सत्र न्यायाधीश को मिला था, जिसे प्रिंसिपल डीजे ने एसपी को फॉरवर्ड किया। पुलिस-बम स्क्वॉड कोर्ट परिसर पहुंची और सुरक्षा कड़ी कर दी। वकीलों के चेंबर खाली कराए गए, कर्मचारियों औरलोगों को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबर 2. भोपाल में स्लॉटर हाउस सील, दावा- PHQ के सामने पकड़े गए ट्रक में गोमांस होने की पुष्टि
भोपाल में PHQ के सामने पकड़े गए मांस से भरे ट्रक के मामले में प्रशासन ने स्लॉटर हाउस को सील कर दिया है। दावा है कि जांच रिपोर्ट में गोमांस होने की पुष्टि के बाद कार्रवाई हुई। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा हिरासत में हैं, उससे पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 3. डिंडौरी में एयर एम्बुलेंस 15 मिनट मंडराती रही, हेलीपैड के तार हटवाए; ट्यूमर मरीज को किया एयरलिफ्ट डिंडौरी में रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर से पीड़ित कीर्ति चंदेल (21) को भोपाल एम्स शिफ्ट करने के लिए एयर एम्बुलेंस 15 मिनट तक आसमान में मंडराती रही। हेलीपैड के आसपास बिजली के तार होने से पायलट को लैंडिंग में परेशानी हुई। पायलट के कहने पर प्रशासन ने तुरंत तार हटवाए। कीर्ति को डिंडौरी जिला अस्पताल से सुरक्षित एयरलिफ्ट कर भोपाल एम्स पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर 4. दमोह में घर में लटकी 3 लाशें: पति-पत्नी और डेढ़ साल की बेटी की मौत, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव
दमोह के तेंदूखेड़ा में पति मनीष केवट (30), पत्नी दसौदा और डेढ़ साल की बेटी आरोही के शव घर में फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव निकाले। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पड़ोसियों और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। एसपी ने कहा कि दीवार पर कुछ लिखा मिला है, जांच जारी है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 5. MP में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा: खजुराहो सबसे ठंडा, कई ट्रेनें लेट, स्कूलों का समय बदला मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जारी है। खजुराहो सबसे ठंडा रहा, यहां तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। सीहोर, छिंदवाड़ा और मुरैना में ओस बर्फ में बदल गई। इंदौर में आठवीं तक की क्लासेस सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगी। कोहरे के कारण दिल्ली-भोपाल-इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें लेट हैं। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में सर्दी और बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर 6. 85 दिनों बाद धनपुरी खदान से निकाला शव: अनिल कुशवाहा का आज अंतिम संस्कार
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की धनपुरी खदान में 11 अक्टूबर 2025 को डूबे अनिल कुशवाहा का शव 85 दिन बाद निकाला गया। खदान में ट्रिपर के भीतर मिला शव। पत्नी आरती ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अंतिम संस्कार की मांग की थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर 40 फीट गहरे पानी से मशीनों से निकाला गया। परिजन की मौजूदगी में शव की पहचान हुई। पढ़ें पूरी खबर 7. उज्जैन में महिला पर हमला: हरसिद्धि मंदिर के सामने शिकायत के बाद गला दबाया और पीटा
उज्जैन में हरसिद्धि मंदिर के सामने अवैध अतिक्रमण की शिकायत करने वाली राधा प्रजापति पर यशपाल और उसके साथियों ने हमला कर गला दबाया और पिटाई की। घटना का वीडियो सामने आया। मारपीट में राधा के कंधे, मुंह और हाथ में गंभीर चोटें आईं, उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता की बेटी से बयान दर्ज किए हैं। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8.एमपी हाईकोर्ट: प्रोबेशन में वेतन कटौती अवैध, कर्मचारियों को एरियर्स सहित राशि लौटाने का आदेश जबलपुर हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी। कोर्ट ने प्रोबेशन के दौरान वेतन में की गई कटौती को अवैध ठहराया और सरकार को निर्देश दिया कि कर्मचारियों को एरियर्स सहित पूरा वेतन लौटाया जाए। GAD का 12 दिसंबर 2019 का परिपत्र निरस्त किया गया। बेंच ने कहा कि जब कर्मचारियों से 100% काम लिया जा रहा है, तो वेतन में कटौती का कोई औचित्य नहीं है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. उज्जैन में पागल कुत्ते ने 40 लोगों को काटा, मौत के बाद इलाके में दहशत; ग्वालियर में 12 कुत्तों ने छात्र पर हमला
उज्जैन के महिदपुर में बुधवार को एक कुत्ते ने 40 लोगों को काट दिया। नगर पालिका ने घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ा, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई और घायल फिर अस्पताल पहुंचे। वहीं, ग्वालियर में बुधवार को 12 कुत्तों ने एक स्कूली छात्र पर हमला किया, जिसे भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. सीएम मोहन यादव आज सीधी में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे, 3 बार रद्द हुए दौरे के बाद फाइनल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन बार रद्द होने के बाद शुक्रवार को सीधी का दौरा फाइनल किया है। वे जिले में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने सीधी के गोपदबनास में लाड़ली बहना योजना और अन्य योजनाओं का उद्घाटन किया था।


