MP में पारा 2.7 डिग्री, कोहरे से 12 ट्रेनें लेट:यूपी में कोहरे से 6 सड़क हादसे, 7 की मौत; उत्तराखंड में तापमान -21° दर्ज

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में सर्दी बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के चलते दिल्ली से MP आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रोजाना 2 से 6 घंटे लेट हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में कोहरे की वजह से गुरुवार सुबह 6 हादसे हुए। इनमें 14 गाड़ियां टकराईं और 7 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि इसमें 8 लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज जारी है। उधर, राजस्थान के 4 शहरों का न्यूनतम तापमान बुधवार को 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। गुरुवार को 23 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। 25 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C दर्ज किया गया है। इनमें पिथौरागढ़ का आदि कैलाश, रुद्रप्रयाग का केदारनाथ और उत्तरकाशी का यमुनोत्री धाम शामिल है। उधर उत्तर प्रदेश में वाराणसी-मेरठ और झांसी समेत 38 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। लखनऊ-कानपुर समेत 26 जिलों में कोल्ड डे रहेगा। राज्यों में मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 9 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट। 10 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश का अलर्ट। पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है। बर्फबारी जारी रहेगी। राज्यों में मौसम का हाल… MP में बर्फ जमा देने वाली सर्दी, पारा 2.7 डिग्री: प्रदेश के आधे हिस्से में कोहरा मध्य प्रदेश में बर्फ जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। रात का टेम्प्रेचर 3 डिग्री से नीचे है। वहीं, सुबह प्रदेश के आधे हिस्से में कोहरा छा रहा है। इससे दिल्ली से एमपी आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें हर रोज 2 से 6 घंटे तक लेट हो रही हैं। बीती रात शहडोल का कल्याणपुर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान के 23 जिलों में घना-कोहरा, शीतलहर की चेतावनी, शेखावाटी से ज्यादा सर्दी जयपुर में राजस्थान में 23 जिलों में कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। सर्दी के चलते प्रदेश के 26 जिलों में गुरुवार को भी स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। जोधपुर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। राज्य में शेखावाटी से ज्यादा सर्दी जयपुर में है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के 37 जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C के नीचे, भागलपुर में सबसे ज्यादा सर्दी बिहार के 37 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। 4.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ भागलपुर सबसे सर्द जिला रहा। सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी काफी कम है। कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट से बुधवार को इंडिगो की पांच जोड़ी फ्लाइट रद्द हो गई, जबकि 11 जोड़ी लेट रहीं। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C, 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C पहुंच गया है। जिसमें पिथौरागढ़ का आदि कैलाश, रुद्रप्रयाग का केदारनाथ और उत्तरकाशी का यमुनोत्री धाम शामिल है। आज 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला गिरा है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तरप्रदेश में भीषण कोहरा, पहाड़ों में बर्फबारी से 26 जिलों में कोल्ड-डे यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने गलन और ठिठुरन बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, बरेली, मुरादाबाद समेत 30 जिले कोहरे के चपेट में हैं। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में शीतलहर, 12 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट, 15 ट्रेनें लेट हरियाणा में सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। दिन में रात की तरह ठंड पड़ रही है। उत्तर-पश्चिम में 15 किमी/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अंबाला में 15 ट्रेनें लेट चल रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, रायपुर में पारा 6.6 °C, कई जिलों में 10 जनवरी तक स्कूल बंद प्रदेश के कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है, मैनपाट में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य हिस्सों के कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई है। वहीं कई जिलों में प्राइमरी स्कूल 10 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़ में शीतलहर-धुंध का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ीं पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर और धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ठंड के चलते 3 लोगों की मौत हो चुकी है, 2 लुधियाना तो वहीं गुरदासपुर में एक महीने के बच्चे की भी ठंड से जान चली गई ठंड के चलते सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में छुटि्टयां 13 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: मैक्लुस्कीगंज का पारा 0°C:13 जनवरी तक शीतलहर-कोहरा से राहत नहीं, 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी झारखंड के मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस 0.5 डिग्री तक लुढ़क गया। बुधवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: कोहरे की वजह से 14 गाड़ियां भिड़ीं, 7 की मौत; बरेली में ट्रक ऑटो पर चढ़ा यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। कोहरे के चलते गुरुवार को 6 हादसे हुए। 14 गाड़ियां टकराईं और 7 लोगों की जान चली गई। इस दौरान 8 लोग घायल भी हुए। गुरुवार सुबह वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, बरेली, मुरादाबाद, हाथरस समेत 30 जिले कोहरे के चपेट में हैं। कई जगह विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *