देश में फरवरी के आखिरी हफ्ते में 3 तरह का मौसम चल रहा है। उत्तर भारत में बर्फबारी और कोहरे का असर है। मैदानी राज्यों में दिन का टेम्परेचर 34°C से ज्यादा पहुंच चुका है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के कारण आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पूर्व-पश्चिम भारत के 10 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। मध्य प्रदेश में फरवरी में चौथी बार बारिश की संभावना है। आज भी 8 जिलों में बारिश की अलर्ट है। फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इधर, राजस्थान के बाड़मेर, झारखंड के सरायकेला-चाईबासा में फरवरी में ही पारा 34°C से ज्यादा रहा। नॉर्थ ईस्ट में सिक्किम में रविवार को बर्फबारी हुई। राज्य के शेरेथांग इलाके में जवाहरलाल नेहरू रोड पर सिप्सू और 16th माइल के बीच त्सांगू के पास करीब 350 टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं। इनमें 46 टूरिस्ट बच्चे भी शामिल हैं। सभी को कुछ समय के लिए 17th माइल पर आर्मी ट्रांजिट कैंप भेजा गया। सेना ने ऐहतियातन प्रभावित इलाके में गाड़ियों की आवाजाही रोक दी है। बर्फबारी की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: फरवरी में चौथी बार बारिश का अलर्ट, नए सिस्टम के असर से आज 8 जिलों में बारिश की संभावना दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में फरवरी में चौथी बार बारिश की संभावना है। आज भी 8 जिलों में बारिश की अलर्ट है। फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: राज्य में आज बारिश का अलर्ट, तेज हवा भी चल सकती है, राजनांदगांव का टेम्परेचर 35° पहुंचा बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण छत्तीसगढ़ में आज बारिश का अलर्ट है। तेज हवा भी चल सकती है, कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी है। दूसरी ओर राज्य के राजनांदगांव में दिन का टेम्परेचर 35°C पहुंचा। सबसे कम टेम्परेचर अंबिकापुर में 12°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में बर्फबारी, गोपेश्वर में ओलावृष्टि; बद्रीनाथ हाईवे पर पेड़ गिरे उत्तराखंड में आज बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, मुनस्यारी, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, बद्रीनाथ, जोशीमठ और आसपास के क्षेत्रों में 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, फरवरी में 81% कम बारिश हिमाचल के अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी से पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी और 28 फरवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। राज्य का मैक्सिमम टेम्परेचर सामान्य से 4.1°C ज्यादा और मिनिमम टेम्परेचर सामान्य से 2.3°C अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य में बारिश का अलर्ट, सुबह-शाम ठंड बरकरार; नूंह मेवात का टेम्परेचर 29.8°C पहुंचा हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बारिश की संभावना है। राज्य में दिन के टेम्परेचर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 22 फरवरी को सबसे ज्यादा टेम्परेचर नूंह मेवात का रहा, यहां टेम्परेचर 29.8°C पहुंचा। राज्य में अभी भी सुबह-शांत के वक्त ठंड बरकरार है। पूरी खबर पढ़ें…


