देश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13 से 16 फरवरी तक दो विस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। इससे अगले दो दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान 30°C के पार हो चुका है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 15 से ज्यादा शहरों में दिन का टेम्पेरेचर 30 डिग्री पार पहुंच चुका है। रात में भी पारा 10 डिग्री से ज्यादा है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पारा 30°C के पार हो चुका है। बांदा में अधिकतम तापमान 31.2°C और प्रयागराज में 30.4°C दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ में औसतन तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को हल्के बादल छाने से न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड का असर साफ दिख रहा है। प्रदेश के सात शहरों का न्यूनतम तापमान -10°C से नीचे है। मुनस्यारी में सबसे कम पारा -26°C, गंगोत्री में -21°C और बद्रीनाथ में -19°C दर्ज किया गया। झारखंड में पिछले 24 घंटों में चार जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। इसमें डाल्टेनगंज, खूंटी, लोहरदगा और गुमला शामिल है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी हल्की बर्फबारी का दौर चल रहा है। कश्मीर को जम्मू से जोड़ने वाली मुगल रोड पर कई फीट बर्फ जमी है, इसके कारण यह अभी भी बंद है। मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम… 15 फरवरी- हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर घना कोहरा। अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका।
16 फरवरी- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश-बर्फबारी की संभावना। राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: 16 से फिर बदलेगा मौसम; भोपाल समेत 17 शहरों में दिन में गर्मी, पचमढ़ी-खजुराहो रात में सबसे ठंडे एमपी में 16 फरवरी के बाद बादल छा सकते हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से ऐसा होगा। इससे पहले भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में दिन में गर्मी बढ़ गई है, जबकि पचमढ़ी, खजुराहो और कटनी की रातें ठंडी बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फरवरी में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: ड्राई मौसम, तापमान 2-3 डिग्री बढ़ा; 32°C के साथ रायपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा प्रदेश में मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है। ठंड का असर भी कम होता दिखाई पड़ रहा है। इस समय दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि पिछले चार-पांच दिनों के भीतर राज्य के औसतन तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा:17 से बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा, 7 जिलों में तापमान 25 °C के पार राज्य में में लगातार तापमान बढ़ रहा है। दो दिन से अधिकतम तापमान में ठहराव देखा गया है, तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आईएमडी के अनुसार प्रदेश के 7 जिलों में तापमान 25 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट,17 से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य भागों में आज सुबह से ही मौसम साफ बना हुआ है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान भी अधिकांश क्षेत्रों का मौसम साफ है। इससे दिन और रात के तापमान में उछाल आ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड:17 से बारिश-बर्फबारी संभव, 3 शहरों का तापमान -20°C से नीचे, मुनस्यारी सबसे ठंडा आज सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी को 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: सुबह कोहरे की चादर, दिन में खिलेगी धूप, 19 तक मौसम शुष्क, 26-28°C रांची का पारा राज्य में मौसम का मिजाज फिलहाल साफ और शुष्क रहने वाला है। लेकिन सुबह के समय कोहरे की मौजूदगी लोगों को ठंड का एहसास कराएगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: न्यूनतम तापमान 11°C , धीरे-धीरे बढ़ेगी गर्मी, पटना में सुबह हल्की धुंध बिहार में मौसम अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। विभाग की मानें, तो आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में सुबह हल्की धुंध दिख सकती है। जबकि दिन में धूप निकलेगी, जिससे मौसम गर्म रहेगा। फिलहाल राज्य का न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: अगले सप्ताह से बदलेगा मौसम, जयपुर, बीकानेर में बारिश का अलर्ट राज्य में सर्दी के उतार-चढ़ाव के बीच अगले सप्ताह बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह जयपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। नए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के सबसे ज्यादा असर 17 और 18 फरवरी को रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: आज चलेंगी ठंडी हवाएं, 17 को बारिश की संभावना; फिरोजपुर में तापमान 26.6 °C राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 17 फरवरी को बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पूरी खबर पढे़ं…


