MP-UP सहित 6 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट:पंजाब के संगरूर में 1.1ºC रहा टेम्परेचर; दिल्ली में दिन का तापमान बढ़ा

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोल्ड वेव का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जमीन पर पाला (बर्फ) पड़ने की भी संभावना है। मध्य प्रदेश लगातार 5 दिन से कोल्ड वेव है। आज भी 25 से ज्यादा जिलों में कोल्ड वेव रहेगी। रात और दिन के तापमान में गिरावट जारी है। यूपी के 26 जिलों में रात का पारा 10ºC से नीचे रहा। पंजाब के संगरूर में शुक्रवार सुबह 1.1ºC तापमान रहा, जो राज्य में सबसे कम था। फरीदकोट में मिनिमम टेम्परेचर 2.5ºC, अमृतसर में 3.8ºC और बठिंडा में 4.4ºC रहा। हरियाणा के हिसार में सबसे कम 1.7ºC टेम्परेचर रहा। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को बर्फ नहीं गिरी, लेकिन गुरुवार रात बर्फबारी हुई थी। इसके कारण पहाड़ी इलाके और मैदान इलाकों में बर्फ की चादर बिछी हुई है। कई इलाकों में तापमान माइनस में रहा। दिल्ली में शुक्रवार को तापमान में वृद्धि देखी गई। अधिकतम तापमान 23ºC तक पहुंचा। अगले 5-7 दिनों तक मिनिमम टेम्परेचर 8-9ºC और अधिकतम तापमान 22-24ºC के बीच रहने की उम्मीद है। वेस्टर्न पश्चिम बंगाल के 7 जिलों में 15 दिसंबर तक कोल्ड वेव चलने की संभावना है और राज्य के सभी जिलों में मिनिमम टेम्परेचर 2-4ºC के बीच रह सकता है। शुक्रवार सुबह दार्जिलिंग का तापमान 1.0ºC रहा। ठंड बढ़ने के ये 2 कारण आगे मौसम कैसा रहेगा 12 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, दो दिन बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पं. बंगाल, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले दो-तीन दिन शीतलहर का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी जारी रहेगी। हिमालय से उत्तर प्रदेश के इलाकों में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नॉर्थ ईस्ट के असम, नगालैंड, मेघायल, त्रिपुरा और मणिपुर में कोहरा छाया रहेगा। दक्षिण राज्यों तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी में 14 दिसंबर को बारिश से राहत है। राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: 16 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड का दौर, जबलपुर-सिवनी समेत 18 जिलों में आज शीतलहर पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के असर से पूरा मध्यप्रदेश पिछले 5 दिन से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। यह दौर अगले 3 दिन यानी, 16 दिसंबर तक बना रहेगा। इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। शनिवार को जबलपुर-सिवनी समेत 18 जिलों में कोल्ड वेव यानी, शीतलहर चलेगी। IMD के मुताबिक उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *