MPPSC…:हिंदी माध्यम के परीक्षार्थी अपनी भाषा में आपत्ति दर्ज नहीं करा पा रहे

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षाओं में हिंदी माध्यम के छात्रों को प्रावधिक उत्तर-कुंजी पर अपनी भाषा में आपत्ति दर्ज कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या सहायक प्राध्यापक परीक्षा में भी सामने आ रही है। प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करने के बाद प्रश्नों या उनके उत्तरों पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए समय सीमा तय की गई थी, जिसकी अंतिम तिथि 13 दिसंबर थी। इस दौरान हिंदी माध्यम के परीक्षार्थियों को प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करने में दिक्कतें आईं। कई छात्र आपत्ति भी दर्ज नहीं कर सके, क्योंकि हिंदी भाषा के यूनिकोड फ़ॉन्ट में आपत्ति स्वीकार नहीं की जा रही थी। परीक्षार्थियों का कहना है कि आयोग की वेबसाइट पर केवल अंग्रेजी फ़ॉन्ट ही स्वीकार हो रहे हैं। जबकि आयोग अपने निर्देशों में मुद्रण और तथ्यात्मक त्रुटियों के लिए हिंदी भाषा के रूपांतर को मानक मानता है।
गौरतलब है कि इसके पूर्व आयोग आपत्ति स्वीकार करने में अंग्रेजी भाषा के रूपांतर को मानक मानता था। परीक्षार्थियों का मानना है कि आयोग इस तकनीकी त्रुटि में सुधार करके आपत्ति दर्ज करने की तिथि बढ़ाए। इससे हिंदी माध्यम के परीक्षार्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए समय मिल सकेगा और वे अपनी भाषा में आयोग के समक्ष अपनी आपत्तियां रख सकेंगे। सिर्फ इंग्लिश फॉन्ट ही स्वीकार हो रहे, सहायक प्राध्यापक भर्ती के उम्मीदवारों ने निकाली खामी हिंग्लिश शब्द समझ नहीं आए तो परीक्षार्थियों का नुकसान परीक्षार्थियों का कहना है कि वे आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं। लेकिन सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में कई कठिन शब्द होते हैं। उदाहरण के लिए दर्शनशास्त्र के एक प्रश्न में मुद्रण त्रुटि “सुखवादी परार्यवाद” है, जबकि वास्तविक शब्द “सुखवादी परार्थवाद” है। ऐसे मुद्रण को अंग्रेजी भाषा के फ़ॉन्ट में आपत्ति विवरण देना संभव नहीं है। हिंदी में ही लिखने से उसका अर्थ समझ आ सकता है। हिंग्लिश में वे आपत्ति टाइप कर दर्ज कर भी दें, तो संभावना है कि संबंधित विशेषज्ञ उसे समझ न सकें। इससे परीक्षार्थियों को नुकसान होगा। इसलिए सभी परीक्षाओं की प्रावधिक उत्तर-कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए हिंदी के यूनिकोड फ़ॉन्ट की सुविधा दी जानी चाहिए। परीक्षार्थियों की समस्या का परीक्षण कराया जाएगा। छात्र अभी हिंग्लिश में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उसे भी स्वीकार किया जाता है। -डॉ. रवीन्द्र पंचभाई, ओएसडी, एमपीपीएससी प्रोविजनल आंसर-की जारी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक पंजीयक परीक्षा–2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यह परीक्षा 8 दिसंबर को हुई थी। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि यदि किसी परीक्षार्थी को पेपर या आंसर की में आपत्ति हो, तो वह प्रमाणित संदर्भों के साथ ऑनलाइन लिंक पर निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के दिनांक से 5 दिन के भीतर ऑनलाइन दर्ज करा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *