NEIU ने MPPSC अभ्यर्थियों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन:रिक्तियां बढ़ाने, लंबित नियुक्तियां पूरी करने की मांग

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEIU) ने जबलपुर के घंटाघर चौराहे पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और अभ्यर्थियों को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया है। संगठन ने बताया कि MPPSC द्वारा इस वर्ष मात्र 155–156 पदों की रिक्तियां निकाली गई हैं, जो अभ्यर्थियों के साथ अन्यायपूर्ण है। इसके अलावा वर्ष 2019 की वे रिक्तियां, जिनकी चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, अब तक यानी 2026 तक भी नहीं भरी गई हैं। ज्ञापन में MPPSC परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। संगठन का कहना है कि जबलपुर में अध्ययनरत कई विद्यार्थियों को 500–600 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाते हैं, जिससे उन्हें मानसिक, आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लंबित नियुक्तियों को शीघ्र पूरा किया जाए एनईआईयू ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि एमपीपीएससी की रिक्तियों में वृद्धि की जाए, लंबित नियुक्तियों को शीघ्र पूरा किया जाए और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को अभ्यर्थी-हितैषी बनाया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन पूरे मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इन मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *