NH ने कांग्रेस को भेजा होर्डिंग हटाने का नोटिस:कांग्रेसी नेता कार्यालय पहुंचे, भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया

मनेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से कांग्रेस पार्टी को सड़क किनारे लगे होर्डिंग हटाने के लिए नोटिस भेजे जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। नोटिस मिलने के बाद पूर्व विधायक गुलाब कमरो, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा सहित वार्ड पार्षद और कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह नोटिस भारतीय जनता पार्टी के दबाव में भेजा गया है। उनका कहना है कि केवल कांग्रेस के होर्डिंग को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि सड़क किनारे अन्य राजनीतिक दलों और निजी संस्थानों के कई होर्डिंग लंबे समय से लगे हुए हैं। एनएच विभाग का जवाब- किसी दबाव में काम नहीं कर रहे इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के एसडीओ मोहन सिंह नागरे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि विभाग किसी राजनीतिक दबाव में काम नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे नियमों के खिलाफ लगे सभी होर्डिंग्स को नोटिस जारी किया जा रहा है। अब तक 15 लोगों को भेजा गया नोटिस एसडीओ नागरे के अनुसार, अब तक कुल 15 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें अलग-अलग राजनीतिक दलों, संगठनों और निजी व्यक्तियों के होर्डिंग शामिल हैं। विभाग को अब तक दो लोगों से लिखित जवाब भी मिल चुका है। होर्डिंग से बढ़ता है हादसों का खतरा विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा में सड़क किनारे लगाए गए होर्डिंग्स से यातायात बाधित होता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और सुरक्षा से जुड़े खतरे पैदा होते हैं। इसी वजह से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने विभाग से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि केवल एक राजनीतिक दल को निशाना बनाया गया तो कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी। वहीं एनएच विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वाले सभी होर्डिंग्स पर एक जैसी कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *