NH-30 पर धान से भरी ट्रक पलटी:कांकेर में सड़क पर बिखरी धान की बोरियां, बस को रास्ता देने के चक्कर में हादसा

छत्तीसगढ़ के बालोद और कांकेर जिले की सीमा पर स्थित मरकाटोला घाट में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नेशनल हाइवे-30 पर मंगलवार रात 12 बजे धमतरी से लखनपुरी जा रही धान से भरी ट्रक पलट गई। घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार बस से बचने के लिए ट्रक चालक ने वाहन को सड़क किनारे कर लिया। इस दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। सड़क पर बिखरा धान हादसे के समय ट्रक में मौजूद चालक और कंडक्टर दोनों सुरक्षित हैं। ट्रक में लदा सारा धान सड़क पर बिखर गया। अब इस धान को दूसरी गाड़ी में स्थानांतरित किया जा रहा है। मरकाटोला घाट पर आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। NH-30 पर वाहन चालक समय बचाने के लिए तेज गति से गाड़ी चलाते हैं। इससे अक्सर हादसे होते हैं। शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *