NH 52 पर दो ट्रेलर में भिड़ंत,1की मौत:केबिन में फंसा ड्राइवर,हादसे के बाद लम्बा जाम लगा, हाइड्रा से वाहनों को हटवाया

कोटा-झालावाड़ एनएच-52 पर देर रात दो ट्रेलर में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ड्राइवर केबिन में फंस गया। मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला। घटना कनवास थाना क्षेत्र में रात साढ़े 12 बजे के आसपास दरा क्षेत्र में पीर बाबा के मजार के पास की है। घटना के बाद सड़क के दोनों छोर पर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारे देखने को मिली। पुलिसकर्मी सुबह 9 बजे तक जाम खुलवाने की मशक्कत करते रहे। कनवास थाना SHO अनूप सिंह ने बताया देर रात दरा अभ्यारण क्षेत्र में दो ट्रेलर में टक्कर हुई। एक कोटा की तरफ से जा रहा था। दूसरा झालावाड़ की तरफ से आ रहा था। हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई। हाइड्रा की मदद से वाहनों को हटवाया है। पुलिस की टीम जाम खुलवाने में लगी है। करीब करीब जाम क्लियर हो गया है। मृतक के बारें में पता किया जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *