NH43 पर कार-ट्रक की भिड़ंत, कार चालक की मौत:चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाला कार चालक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

नेशनल हाइवे 43, अंबिकापुर-सीतापुर मुख्य मार्ग में मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार सामने से आ रही ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक का शव गाड़ी में फंस गया। शव को करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। घटना कोतवाली थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे 43 में लालमाटी के पास मंगलवार शाम करीब 5..30 बजे अंबिकापुर से सीतापुर की ओर तेज रफ्तार में जा रही टाटा इंडिगो कार क्रमांक सीजी 15 बी 9554 को सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 67 एटी 3473 से सीधी भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक की मौके पर मौत हो गई एवं उसका शव कार में पूरी तरह से फंस गया। चार घंटे बाद निकाला जा सका शव
घटना की सूचना पर कोवताली पुलिस मौके पर पहुंची। कार चालक का शव कार में पूरी तरह से चालक के शव को पुलिस ने निकालने की कोशिश की, लेकिन शव नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने शव निकालने के लिए हाइड्रा वाहन मौके पर बुलाया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला जा सका। चालक के शव को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मर्च्युरी भेज दिया है। नहीं हो सकी मृतक की शिनाख्त
कोतवाली पुलिस ने मृतक के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि युवक के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर मृतक के शिनाख्त की कोशि कर रही है। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
नेशनल हाइवे में जहां हादसा हुआ, वहां सड़क खासी चौड़ी व अच्छी है। वाहनों की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *