NH43 में ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला:कोरियर ब्वाय की घटनास्थल पर मौत, पेट्रोल डलवाकर ड्यूूटी पर जाने निकला था

नेशनल हाइवे 43, कटनी-गुमला मार्ग में बेलकोटा के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कोरियर ब्वाय को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक ड्यूटी जाने के लिए निकला था और पेट्रोल भरवाकर पेट्रोल पंप से निकल रहा था। घटना बतौली थानाक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बेलकोटा के श्रीराम पेट्रोल पंप के सामने मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाकर नेशनल हाइवे पर पहुंचे युवक को अंबिकापुर की ओर से सीतापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त दीपक यादव (25) के रूप में हुई। घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लगातार हो रहे हादसे, सहमें लोग
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अशोक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि मृतक दीपक यादव कोरियर ब्वाय का काम करता था और होम डिलेवरी के लिए पार्सल लेने जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। नेशनल हाइवे 43 में लगातार हादसे हो रहे हैं। नई सड़क बनने के बाद एनएच में कई ब्लैक स्पॉट बतौली से रघुनाथपुर के बीच हैं, जहां हादसों के बाद भी खतरनाक हो चुके इन स्पॉट का चिन्हांकन प्रशासन एवं नेशनल हाइवे नहीं कर सका है। युवक का परिवार सदमें में
हादसे में दीपक यादव की मौत से पूरा परिवार सदमें में है। युवक के पिता अमृत यादव 5 किलोमीटर बतौली आकर दूध बेचने का काम कर जीवन यापन करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर अमृत यादव को दीपक यादव ने सहारा दिया था। दीपक यादव की मौत से पिता एवं परिवार का बड़ा सहारा टूट गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *