NIA की टीम ने चिड़ावा में दी दबिश:विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर लौटे युवक के घर छापा; कमला नगर कॉलोनी में हड़कंप मच गया

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में बुधवार देर रात राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की पांच सदस्यीय टीम ने एक संदिग्ध युवक की तलाश में दबिश दी। सूरजगढ़ रोड स्थित कमला नगर कॉलोनी में दबिश से हड़कंप मच गया, हालांकि एनआईए और स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम ने सुबह करीब 4 बजे सूरजगढ़ रोड पर सेही कलां मोड़ के पास कमला नगर कॉलोनी में एक घर में दबिश दी। यह घर एक ऐसे युवक का बताया जा रहा है जो हाल ही में विदेश से मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर लौटा है। टीम ने युवक की मोबाइल लोकेशन के आधार पर आसपास के कुछ अन्य स्थानों पर भी पूछताछ की। देर रात झुंझुनूं पहुंची NIA टीम जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम बुधवार देर रात करीब 2 बजे झुंझुनूं पहुंची। टीम ने तत्काल पुलिस लाइन से कोतवाली, क्यूआरटी और अन्य पुलिसकर्मियों को साथ लिया और चिड़ावा के लिए रवाना हो गई। चिड़ावा थाने के एएसआई ताराचंद जांगिड़ और सुलताना थाने के अतिरिक्त पुलिस बल ने इस पूरी कार्रवाई में एनआईए टीम का सहयोग किया। विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर लौटे युवक के घर छापा सूत्रों ने बताया कि एनआईए की टीम ने सुबह करीब 4 बजे सूरजगढ़ रोड पर सेही कलां मोड़ के पास स्थित कमला नगर कॉलोनी में एक घर पर दबिश दी। यह घर एक ऐसे युवक का बताया जा रहा है जो हाल ही में विदेश से डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर लौटा है। टीम ने युवक की मोबाइल लोकेशन के आधार पर आसपास के कुछ अन्य स्थानों पर भी पूछताछ की। पिलानी रोड पर परिचित से भी पूछताछ एनआईए टीम ने युवक के पिलानी रोड पर रहने वाले एक परिचित को भी थाने बुलाकर पूछताछ की। यह पूछताछ करीब एक घंटे तक चली, जिसके बाद उस व्यक्ति को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 10 घंटे तक चली कार्रवाई, पुलिस साध है रही चुप्पी करीब 10 से 11 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान एनआईए की टीम ने किसी भी प्रकार की सूचना सार्वजनिक नहीं की है। गुरुवार सुबह से ही इलाके में पुलिस की कई गाड़ियां और हथियारबंद जवानों की मौजूदगी थी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। बिना किसी गिरफ्तारी के लौटी NIA टीम सुबह करीब 9 बजे एनआईए की टीम चिड़ावा से वापस लौट गई। वहीं, स्थानीय पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे रही। न तो किसी गिरफ्तारी की पुष्टि की गई और न ही संदिग्ध युवक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी दी गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि एनआईए की इस कार्रवाई के बाद संदिग्ध युवक का आतंकवाद या मनी लॉन्ड्रिंग से कोई सीधा संबंध है या नहीं। झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी ने बताया कि NIA की टीम झुंझुनूं आई थी, लेकिन क्यों आई थी, कहां गई थी, कहां कार्रवाई की, इस मामले में मुझे किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *