NSUI नेता ने होटल में बनाया युवती का अश्लील VIDEO:सोशल मीडिया पर वायरल किया, तो हुई गिरफ्तारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू ने होटल में पार्टी के दौरान युवती का अश्लील वीडियो बनाया, फिर सोशल मीडिया पर वायरल दिया। अब पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने NSUI नेता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कांकेर जिले के कोतवाली थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि, कुछ दिन पहले ही चमन साहू ने एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। 14 साल से एनएसयूआई में कई पदों पर पदस्थ रहा है। इस्तीफा पत्र में अब जिला कांग्रेस कमेटी में काम करने की बात कही है। क्या है पूरा मामला ? पीड़िता ने 3 मार्च को शिकायत में पुलिस को बताया कि, वो गोविंदपुर के रहने वाले चमन साहू को 2014-15 से जानती है। चमन उनके घर भी आया-जाया करता था। 2021-22 में एक होटल में दोस्तों के साथ पार्टी में थी। जब बाकी दोस्त चले गए, तब चमन ने नशे की हालत में उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी उसे नहीं थी। बाद में जब उसने वीडियो देखा तो उसे डिलीट करने कहा। लेकिन आरोपी ने वीडियो डिलीट करने का नाटक किया, फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे युवती की बदनामी होने लगी। गिरफ्तार कर भेजा गया जेल पुलिस ने मामले में चमन साहू के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67, 67(ए) और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। फिर 4 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। इस्तीफा दिया, जिला कार्यकारिणी में जुड़ने की बात सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चमन साहू ने एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के नाम पत्र लिखकर कहा कि, वो पिछले 14 साल से एनएसयूआई के कई पदों पर रहा है। अब जिला कांग्रेस में जुड़कर काम करना चाहता है। जिसके लिए त्याग पत्र सौंप रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *