शाजापुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की ओर से पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन कॉलेज के प्राचार्य को बुधवार को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने छात्रवृत्ति पोर्टल प्रारंभ किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि 26 नवंबर से प्रथम वर्ष का छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू हो चुका है, लेकिन जिस छात्र की गैप हो गई है, वे आवेदन नहीं डाल पा रहे हैं। यही नहीं, जो छात्र पहले वर्ष छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाए, वे भी आवेदन नहीं डाल पा रहे हैं। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। एनएसयूआई ने मांग की कि विद्यार्थियों की इस परेशानी को देखते हुए नियम परिवर्तन करते हुए आठ दिन में इस समस्या का समाधान किया जाए।


