NSUI ने लहरे को बनाया PTRSU का कैंपस अध्यक्ष:हाल ही में हॉस्टलों में गंदे पानी का उठाया था मुद्दा, कुलपति से हुई थी तीखी बहस

रायपुर में छात्र नेता पुनेश्वर लहरे को NSUI ने बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (UTD) का विश्वविद्यालय/कैंपस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन से की गई है, जिसे छात्र राजनीति के लिहाज से अहम फैसला माना जा रहा है। पुनेश्वर लहरे लंबे समय से विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने हॉस्टलों में गंदे पानी की समस्या, इस दौरान उनकी कुलपति से तीखी बहस भी हुई थी। इसके अलावा पिछले दिनों शुद्ध भोजन व्यवस्था, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही जैसे मुद्दों पर पुनेश्वर ने साथियों के साथ प्रदर्शन किया था। NSUI के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय में छात्रहित से जुड़े मुद्दों को और मजबूती मिलेगी तथा छात्रों की आवाज प्रभावी तरीके से प्रशासन तक पहुंचेगी। नियुक्ति के बाद समर्थकों और छात्र साथियों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। नव नियुक्त कैंपस अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय और प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे छात्रहित, पारदर्शिता और विश्वविद्यालय व्यवस्था में सुधार के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *