सोमवार शाम एमपी कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की ऑनलाइन बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की नाराजगी की खबरें सामने आईं। बैठक में कांग्रेस में होने वाली नियुक्तियों, सूचनाओं और एजेंडे को लेकर कमलनाथ की नाराजगी की बातें मीडिया में आई। इन खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद सफाई दी। पूर्व सीएम कमलनाथ ने X पर लिखा- कांग्रेस की मजबूती के लिए और प्रदेश की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए हम सब कांग्रेसजन एक हैं। विवाद का कोई प्रश्न नहीं है। पिछले दिनों हुई प्रदेश की राजनैतिक मामलों की समिति की बैठक को लेकर मीडिया में नाराज़गी के जो कयास लगाए जा रहे हैं, वे निराधार हैं। पटवारी ने लिखा- बीजेपी की सिर फुटव्वल से ध्यान भटकाने की कोशिश कमलनाथ के ट्वीट का रिट्वीट करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने लिखा- प्रदेशवासियों, मध्य प्रदेश जनसंपर्क अब केवल डॉ. मोहन यादव की सत्ता के कारनामों को छिपाने की नाकाम कोशिश कर रहा है। एमपी बीजेपी में मची लूट, सरकारी भ्रष्टाचार और सिर-फुटव्वल से ध्यान भटकाने के लिए यही लोग मीडिया में झूठी खबरें फैलाते हैं। मुख्यमंत्री के मातहत विभाग का पर्दाफाश करने के लिए कमलनाथ जी का बहुत-बहुत आभार। कमलनाथ नाराज, बोले- मुझसे कुछ पूछा नहीं जाता सोमवार को एमपी कांग्रेस की राजनैतिक मामलों की समिति की वर्चुअल मीटिंग में जुडे़ पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस संगठन से अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने भरी मीटिंग में कहा कि मुझसे कुछ पूछा नहीं जाता। मीटिंग की सूचना भी नहीं दी जाती। कमलनाथ की इस बात का पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भी समर्थन किया। यहां पढ़ें पूरी खबर….


