प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के दो गुटों के बीच हुए में दो नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों के नाम परवेल सांडी पूर्ति और आशिक तांती है। नक्सली संगठन PLFI के नक्सलियों के बीच आपस का यह मुठभेड़ पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र में फूलझरी नदी किनारे हुआ है। आपसी गोलीबारी में दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने दोनों के शव बरामद किए। शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को सर्च अभियान के दौरान एक देसी पिस्टल, गोली, मोबाइल, लेवी के रसीद मिले हैं। दोनों नक्सलियों पर कई मामले दर्ज पश्चिमी सिंहभूम एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर आपस में फायरिंग हुई है। जिन दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, उनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। आपस में हुई गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर घटना का वेरिफिकेशन किया गया। इसके बाद दोनों के शवों की पहचान हुई। परवेल माईलडीह बंदगांव का रहने वाला था, जिस पर बंदगांव थाना में तीन गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें धारा 332, 384, 385, 414, 120B और आर्म्स एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। वहीं मुरुमबुरु बंदगांव निवासी आशिक तांती पर भी दो मामले दर्ज थे। इनमें 17 सीएलए और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शामिल है। अलग गुट बनाने को लेकर विवाद इधर, घटना के बाद कई तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि पीएलएफआइ संगठन के कुछ लोग अलग गुट बनाने में लगे थे। इसे लेकर संगठन में विवाद हुआ। पुलिस की माने तो संगठन में इस तरह के मामले चलते रहते हैं पर इतना खुल कर कभी बात सामने नहीं आई थी। इस घटना के बाद से जिले की पुलिस सक्रिय हो गई है। सर्च अभियान में बरामद सामान घटना के बाद पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाया गया। इस सर्च अभियान में मैगजीन सहित एक देसी पिस्टल, पिस्टल की एक जिंदा गोली, 12 बोर की दो गोली, तीन मोबाइल फोन, पीएलएफआइ की लेवी रसीद, काले रंग का पीठू बैग, 402 रुपए नकद सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।


