सूरजपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ‘मोर दुआर साय सरकार’ महाअभियान के तहत सर्वे तेजी से चल रहा है। प्रेमनगर विधानसभा के विधायक भूलन सिंह मरावी ने ग्राम पंचायत पटना में स्वयं जाकर परिवारों का सर्वे किया। विधायक मरावी ने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छूटे हुए पात्र परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वे पूरी तरह निःशुल्क है। किसी को भी पैसे नहीं देने हैं। अगर कोई पैसे मांगे तो तुरंत जिला या जनपद पंचायत में शिकायत करें। वहीं, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा शपथग्रहण के बाद पहली बार गुरुवार को सूरजपुर पहुंचे। तारा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वन विकास निगम कभी घाटे में नहीं रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे जनपद पंचायत के सीईओ संजय राय ने बताया कि सर्वे की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 है। सर्वे के बाद सभी नामों का ग्राम पंचायत में वाचन किया जाएगा। जिले में अब तक 76,811 परिवारों का सर्वे पूरा हो चुका है। इसमें भैयाथान से 20,953, ओड़गी से 7,657, प्रतापपुर से 14,359, प्रेमनगर से 6,697, रामानुजनगर से 14,276 और सूरजपुर से 12,869 परिवारों का सर्वे शामिल है। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह, उपाध्यक्ष राम प्रताप साहू, सुजीत देव पांडेय, जनपद सदस्य, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि पिछले 6-8 महीनों में हजारों आवास की स्वीकृति दी गई है और लोगों से इन मकानों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा का स्वागत भाजपा विधायक भुलन सिंह मरावी और जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पैकरा के स्वागत समारोह में शामिल हुए। इससे पहले उनके शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया था। पैकरा ने कहा कि वन विकास निगम की खाली पड़ी जमीनों पर वृक्षारोपण कराया जाएगा। इससे आम जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने सरकार और जनता का भी आभार जताया।


