PM का पंजाब दौरान अब 2 फरवरी को:जालंधर के डेरा बल्लां जाएंगे, पहले 1 का था प्लान, सिरसा बोले-डेरे से जुड़े हैं पीएम के इमोशन

पीेएम नरेंद्र मोदी 2 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। पीएम के दौरे को लेकर उनकी डेट फाइनल हो गई है। इसी पुष्टि भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को की। सिरसा शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचे। वह पीएम के पंजाब दौरे से पहली तैयारियां देख रहे हैं।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने पीएम के 1 फरवरी को आने की जानकारी दी थी। हालांकि पीएम अब 1 फरवरी को लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन ही करेंगे। जालंधर दौरे के दौरान पीएम सीधा आदमपुर एयरपोर्ट आएंगे और इसके बाद जालंधर के डेरा बल्ला में माथा टेकेंगे।
दिल्ली के मंत्री सिरसा ने बताया कि पीएम का इसलिए भी है क्योंकि रविदास जयंती है। इसके साथ ही पीएम का डेरा बल्लां से साथ भावनात्मक जुड़ाव है। सिरसा ने पीएम के दौरे को लेकर कही अहम बातें
पीएम के दौरे की सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री 2 तारीख को यहां आएंगे। पूरा पंजाब इसका इंतजार कर रहा है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री के साथ यह एक बहुत ही भावनात्मक जुड़ाव है। यही कारण है कि वह विशेष रूप से आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *