पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इस दुनिया से गए हुए लगभग चार साल हो गए हैं। लेकिन उनका क्रेज फैंस में पहले की तरह बरकरार है। इस चीज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उनके सब्सक्राइबर देश के PM नरेंद्र मोदी के लगभग बराबर हो गए हैं। सिद्धू के सब्सक्राइबर इस समय 29.8 मिलियन हैं, जबकि PM मोदी के 29.9 मिलियन हैं। इसकी वजह यह है कि सिद्धू के माता-पिता समय-समय पर उनके अनरिलीज्ड गाने रिलीज करते रहते हैं। उनका दावा है कि वे गानों के माध्यम से बेटे को जीवित रखेंगे। मूसेवाला का मर्डर 29 मई 2022 को हुआ था। उस समय उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 10 मिलियन सब्सक्राइबर थे। मर्डर से लेकर अब तक उनके सब्सक्राइबर में लगभग 19.8 मिलियन बढ़े हैं। होलोग्राम शो इसी साल करने की तैयारी
उधर, सिद्धू मूसेवाला के परिवार वाले अब उनके होलोग्राम शो की तैयारियों में जुटे हैं। इसी साल उनके शो के आने की घोषणा की गई है। इटली के कलाकार इस शो को तैयार कर रहे हैं। बलकौर सिंह सिद्धू ने यह जानकारी कुछ समय पहले अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। वे इससे पहले भी इटली में शो की तैयारियां देखने के लिए पहुंचे थे। बलकौर सिंह सिद्धू बेटे के निधन के बाद भी लगातार उनके गाने रिलीज कर रहे हैं। बरोटा सॉन्ग की रिलीजिंग के वक्त ही सिद्धू के होलोग्राम शो को लेकर चर्चा शुरू हुई थी। बलकौर सिंह ने बताया था कि सिद्धू का 2026 में वर्ल्ड टूर होगा। इसका नाम “साइन टू गॉड” रखा गया है।


