पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम हमले के बाद हर जांच के लिए तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार है। पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी में एक परेड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि पहले भी पाकिस्तान पर ऐसे हमले के आरोप लगाए जाते रहे हैं। इसे पूरी तरह से बंद किया जाना जाहिए। एक जिम्मेदार देश के तौर पर पाकिस्तान किसी भी तटस्थ और पारदर्शी जांच में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। शरीफ ने कहा कि भारत दुनिया को गुमराह कर रहा है। बिना किसी विश्वसनीय जांच और सबूत के पाकिस्तान पर झूठा आरोप लगाकर देश को बदनाम कर रहा है। शरीफ बोले- पानी रुका तो पूरी ताकत से जवाब देंगे PM शरीफ ने कहा कि यदि सिंधु नदी के पानी को कम करने या मोड़ने की कोशिश की गई तो पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। शरीफ ने कहा कि पानी पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी है। यह हमारे 24 करोड़ लोगों की जिंदगी का सवाल है। हम हर कीमत पर इसे सुरक्षित रखेंगे। शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन उसकी इस इच्छा को कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। पाकिस्तान के फौजी अपने देश को बचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत ने हाल ही में पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द करने का ऐलान किया है। ‘जिन्ना ने कहा था- कश्मीर पाकिस्तान के गले की नस है’ शरीफ ने कहा कि जिन्ना ने सही कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान के गले की नस है। दुर्भाग्य से यूनाइटेड स्टेट के कई प्रस्तावों के बावजूद यह मामला आज तक नहीं सुलझा है। पाकिस्तान कश्मीर के लोगों के फैसला लेने के अधिकार का हमेशा समर्थन करता रहेगा। पीएम शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा से आतंकवाद की निंदा की है। हमारा देश खुद आतंकवाद का सामना कर रहा है। पाकिस्तान में 90 हजार से ज्यादा लोग इसमें मारे गए हैं और 600 बिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है। यह सब सोच से परे है। पीएम शरीफ ने कहा कि शांति हमारी प्राथमिकता है, लेकिन कोई इसे हमारी कमजोरी न समझे। हम अपनी अखंडता और सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं करेंगे। शरीफ ने अपने भाषण का अंत एक शेर से करते हुए कहा- खून ए दिल देकर निखारेंगे रुखे गुलाब, हमने गुलशन के तहफ्फुज की कसम खाई है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ शुक्रवार को भड़काऊ भाषण दिया था। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा या फिर उनका खून। उन्होंने सिंधु पर दावा करते हुए कहा कि ये हमारी नदी है और हमेशा हमारी ही रहेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें… ………………………………………………….. पहलगाम मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने आतंकियों को फ्रीडम फाइटर्स बताया:पहलगाम घटना पर कहा- भारत अपनी नाकामी छिपाने के लिए PAK पर इल्जाम लगा रहा पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पहलगाम हमले के आतंकियों को ‘स्वतंत्रता सेनानी’ कहा है। डार ने कहा- हमें शुक्रगुजार होना चाहिए कि ये तो फ्रीडम फाइटर्स भी हो सकते हैं। हालांकि, हम नहीं जानते कि ये कौन हैं। मुझे लगता है कि वे अपनी नाकामी और अपनी घरेलू राजनीति के लिए पाकिस्तान पर इल्जाम लगा रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… …………………………………………… पाक के रक्षा मंत्री बोले- आतंकियों का समर्थन बड़ी गलती:अमेरिका के कहने पर 30 साल से यह गंदा काम कर रहे; सजा भुगत रहे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना है कि उनका देश पिछले 30 साल से आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है और उन्हें ट्रेनिंग दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए यह ‘गंदा काम’ कर रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…


