प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कराकर सभास्थल कायड़ विश्राम स्थली पर समूची माकूल व्यवस्थाओं के लिए जुटा है। सभास्थल पर जहां स्टेज पर 80 गुना 14 फीट का एलईडी बैकड्रॉप तथा सभास्थल पर 8 गुना 10 फीट की 36 एलईडी, 35 टावर एसी, 38 डक्टेबल एसी, 30 डीजी सेट, 300 टेम्परेरी फ्लड लाइट लगाई जाएगी। सभा स्थल और पार्किंग स्थलों पर मेडिकल टीमें होंगी तैनात कायड़ विश्राम स्थली पर लगभग 2 लाख नागरिकों के आने की संभावना को देखते हुए चिकित्सा विभाग द्वारा 20 मेडिकल टीम सभा स्थल पर एवं एक मेडिकल टीम हर पार्किंग स्थल पर तैनात की जाएगी। हर मेडिकल टीम में 1 चिकित्सक एवं 4 नर्सिंग कर्मी मय आवश्यक दवा एवं उपकरण के उपलब्ध रहेंगे। 15 और अग्निशमन वाहन मांगे नगर निगम द्वारा सभा स्थल पर अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। निगम के पास 18 अग्निशमन वाहन उपलब्ध हैं। इसलिए जनसभा की भीड़ के मद्देनजर स्थानीय निकाय के निदेशक ने अन्य निकायों से 15 अग्निशमन वाहन अजमेर नगर निगम को उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं। इसी कड़ी में निगम प्रशासन सभा स्थल पर से सटे पार्किंग स्थलों पर आमजन की सुविधार्थ मोबाइल टॉयलेट्स उपलब्ध कराएगा। नगम के पास 19 टॉयलेट्स हैं इसलिए विभागीय निदेशक ने अन्य निकायों से 42 मोबाइल टॉयलेट्स निगम को उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री करेंगे एचपीवी वैक्सीन लॉन्च इसके लिए चिकित्सालय का होगा चयन गौरतलब है कि अजमेर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एचपीवी वैक्सीन भी लॉन्च करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस वेक्सीन की लॉन्चिंग के लिए अजमेर स्थित जनाना चिकित्सालय, कायड़, गगवाना अथवा किशनगढ के चिकित्सालय में किसी एक चिकित्सालय का चयन कर वहां 9 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 15 चयनित बालिकाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। यहां 5 एएनएम टीकाकरण के लिए मय आवश्यक संसाधन उपस्थित रहेंगी। 50-70 पेयजल टैंकरों की होगी व्यवस्था जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 2 लाख व्यक्तियों के आने के अनुमान के मद्देनजर आवश्यकता अनुरुप 50-70 पानी के टैंकरों के माध्यम से पेयजल वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की है। ताकि सभा स्थल सहित पार्किंग स्थलों पर पेयजल वितरण की व्यवस्था की जाए। इसके अतिरिक्त विभिन्न चैक पोस्ट एवं हाईवे पर भी आवश्यकतानुसार पानी के टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रसंवगश सभा स्थल पर अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा 5 हजार पानी के कैम्पर रखवाए जाएंगे। भारी वाहन होंगे डायवर्ट प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर यह भी तय किया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर भारी वाहनों को मांगलियावास एवं किशनगढ़ से डायवर्ट किया जाएगा। साथ ही नागौर से पुष्कर बायपास की ओर आने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। यह खबर भी पढ़े…… PM मोदी 28 फरवरी को अजमेर आएंगे:राजस्थान में 23,500 करोड़ के विकास कामों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे; 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र


