पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी की बसें आज (वीरवार) को नियमित रूप से चलेंगी। यूनियन ने आज दो घंटे बस स्टैंड बंद रखने का फैसला वापस ले लिया है। यह जानकारी पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रधान रेशम सिंह की तरफ से दी गई। उन्होंने बताया कि यह फैसला विभाग के अधिकारियों की तरफ से आए फोन के बाद लिया गया है, जिसमें उन्होंने वेतन संबंधी दिक्कतों को दूर करने का भरोसा दिया है। हालांकि भविष्य में होने वाले पहले की तरह होंगे।


