RAS प्री-2024 का रिजल्ट जारी:जनरल कैटेगरी में मेल की कटऑफ 71.59 और फीमेल की 69.80 रही

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित आरएएस प्री 2024 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। 2 फरवरी को परीक्षा हुई थी। RPSC ने उसी दिन शाम को ही आंसर की जारी कर दी थी। 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स में से 21 हजार 539 पास हुए हैं। 10 प्रतिशत से ज्यादा सवालों का जवाब नहीं देने के कारण 1680 कैंडिडेट्स अयोग्य घोषित किए गए हैं। 2 का परिणाम कोर्ट में याचिका के कारण रोका गया है। RAS भर्ती 733 पदों पर निकाली गई थी। 17 फरवरी 2025 को पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं। आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 17 और 18 जून को प्रस्तावित है। रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें पढ़िए क्या रही कट ऑफ… सिर्फ 18 दिन में जारी हुआ रिजल्ट
आरएएस प्री 2024 का रिजल्ट 18 दिन में ही जारी कर दिया गया है। इससे पहले आरएएस प्री 2023 का रिजल्ट 19 दिन और आरएएस प्री 2021 का रिजल्ट 24 दिन बाद जारी हुआ था। माइनस मार्क्स में भी पास
एग्जाम में माइनस मार्क्स और केवल परीक्षा में शामिल हो रहे कैंडिडेट भी मेन्स का एग्जाम दे पाएंगे। उनको भी पास किया गया है। इसमें होरिजॉन्टल पोस्ट (अन्य कैटेगरी) और एक्स सर्विसमैन शामिल हैं। बता दें कि आरएएस एग्जाम में मिनिमम पासिंग मार्क्स का नियम नहीं है। एग्जाम में 55.65 प्रतिशत रही थी उपस्थिति 38 जिलों के 87 शहरों में हुआ था एग्जाम ………….. RAS भर्ती परीक्षा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अब 1096 पदों पर होगी RAS-2024 भर्ती:RPSC ने 363 पद बढ़ाए; 2-3 दिन में जारी हो सकता है प्री एग्जाम का रिजल्ट राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सोमवार को आरएएस भर्ती 2024 में 363 पद बढ़ा दिए। अब 733 की बजाय 1096 पदों पर भर्ती होगी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं। जानकारी के अनुसार, आरएएस भर्ती 2024 प्री का रिजल्ट 19 या 20 फरवरी को जारी किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक RAS-प्री एग्जाम में एंट्री पर विवाद, रोने लगे अभ्यर्थी:डॉक्युमेंट्स होने के बावजूद प्रवेश नहीं देने का आरोप; जाम में फंसने से नहीं दे सके परीक्षा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्री- 2024 का एग्जाम आज दोपहर 12 से 3 बजे तक हुआ। इस दौरान कई सेंटरों पर एंट्री को लेकर विवाद हो गया। अभ्यर्थियों ने सारे डॉक्युमेंट्स होने के बावजूद भी एंट्री नहीं देने का आरोप लगाया। देरी से पहुंचे अभ्यर्थी एंट्री देने के लिए मिन्नत करते नजर आए। जयपुर में जाम में फंसने के कारण कई परीक्षार्थी देरी से सेंटर पर पहुंचे। पूरी खबर पढने के लिए करें क्लिक मॉडल ANSWER-KEY पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति:RAS (प्री) एग्जाम के बाद RPSC ने की जारी, 5 फरवरी लास्ट डेट राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरएएस (प्री) एग्जाम-2024 की जारी की गई मॉडल उत्तर कुंजी पर आज से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थी को निर्धारित शुल्क के साथ 5 फरवरी 2025 को रात्रि 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवाने का अवसर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *