REET परीक्षा शुरू, 14174 परीक्षार्थी देगे एग्जाम:परीक्षार्थी का फैस स्कैन कर दिया प्रवेश, 9 बजे के बाद परीक्षार्थियों की एंट्री की बंद, कई परिक्षार्थियों को लेट आने पर नही मिली एंट्री

जिले में 2 दिन में 3 पारियों में आयोजित होने वाली रीट परीक्षा शुरू । परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की स्कैनिग कर प्रवेश दिया गया। वही आज प्रथम पारी में लेवल-1 की 16 परीक्षा केन्द्रों पर 3399 परीक्षार्थी भाग लेगे। इस दौरान कई सेन्टरों पर लेट होने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नही दिया गया। जालोर जिले में रीट परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूर्ण होने के साथ सभी केंद्र परीक्षा शुरू हो चुकी है। सेन्टरों पर द्वारा पुलिस निगरानी में एक-एक कर सभी परीक्षार्थियों की जांच कर सेन्टर में प्रवेश दिया गया। इस दौरान कई महिलाओं को कान व नाक में पहनी रिंग नही निकलने, गहनों और मोबाईल को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा है। परीक्षार्थियों को प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज सहित विभिन्न परेशानी रही है। ईमित्र- फोटो कॉपी की दुकान रही बंद वही राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट में सफल बनाने के लिए जिला मुख्यालय सहित व उपखण्ड मुख्यालय पर सभी ई-मित्र, फोटो कॉपी व स्केनर से जुड़ी दुकान को बंद रखने के निर्देश दिए है। इस दौरान दिन भर दुकान बंद रही है। 9 बजे बाद परीक्षार्थियों को नही मिली एंट्री रीट परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए 9 बजे तक का समय तय किया गया था। जिससे 9 बजे बाद आने वाले सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश नही मिला। इस दौरान कई परीक्षार्थियों ने पुलिस व परीक्षा केन्द्र में मौजूद अधिकारियों ने हाथ जोड़ कर विनती करते नजर आए। लेकिन लेट होने पर अधिकारी बोले की आप को प्रवेश देकर हमे हमारी नौकरी दाव पर नही लगानी। समय पर आए होते तो प्रवेश मिल जाता। नियमों के अनुसार अभी एंट्री को बंद कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी भैराराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान सरकार के द्वारा 27 व 28 फरवरी को रीट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर जिले के आहोर उपखण्ड में 6, गोदन में 1, सायला के मांडवला में 2 और जालोर जिला मुख्यालय पर 17 परीक्षा केन्द्र बनाए है।
इसमें दो दिन में कुल तीन पारियों में एग्जाम होंगे। 27 फरवरी को लेवल 1 की 16 परीक्षा केन्द्रों पर 3399, लेवल-2, की द्वितीय पारी में 21 परीक्षा केन्द्रों पर 4839 व 28 फरवरी को 26 परीक्षा केन्द्रों पर 5936 परीक्षार्थी भाग लेंगे। वहीं करीब 1100 परीक्षार्थी लेवल-1 व लेवल-2 दोनों में भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *