REET-2024 के आवेदन आज से शुरू, सिलेबस जारी:लास्ट डेट 15 जनवरी; 15 सवाल-जवाब से जाने, कैसे भरें फॉर्म

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली REET-2024 के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए है। इसके साथ ही सिलेबस व जरूरी सूचनाएं भी जारी कर दी गई है। बता दें कि पहली बार बीएड-डीएलएड फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी भी रीट में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों को चार की जगह ओएमआर शीट में पांच ऑप्शन भी पहले बार दिए जाएंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जनवरी है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को कई तरह की समस्या सामने आती है। ऐसे में इस बाद राजस्थान बोर्ड ने आज एक एसओपी जारी की है, जिसमें रीट से संबंधित जरूरी सवालों के जवाब दिए गए हैं। भास्कर ने बोर्ड सेक्रेटरी कैलाश चंद्र शर्मा से भी बातचीत की। पढ़िए आवेदन किस तरह करें और किन बातों का रखें ध्यान… सवाल – मैं रीट परीक्षा 2024 का आवेदन के लिए रजिस्टर कैसे करूं ? जवाब- माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाने के बाद REET-2024 के लिंक पर क्लिक कर सैंपल फॉर्म को डाउनलोड कर भर लें। यह सैंपल फॉर्म सुविधा के लिए है। इसके बाद पोर्टल पर दिए लिंक Generate Challan For Examination FEE पर क्लिक करें। इसमें पूछा जाएगा कि आप किस लेवल के लिए आवेदन करना चाहते है। इसके बाद परीक्षा लेवल का चयन करें। परीक्षा लेवल (केवल लेवल-1/लेवल-2 व दोनों लेवल चयन करने के बाद आपको अपनी डिटेल भरनी है। जैसे नाम, पिताजी का नाम, माता का नाम, जन्म दिनांक और मोबाइल नंबर आदि भरने पर आपको परीक्षा शुल्क ऑनलाइन/ऑफलाइन जमा कराने का ऑप्शन आएगा। पेमेंट मोड ऑप्शन से ऑप्शन चयन कर संबंधित बैंक का चालान जनरेट करें। चालान जनरेट करने से पहले पूरी जानकारी जांच लें कि वह पूर्ण रूप से सही है क्योंकि भविष्य में इन प्रविष्टियों में संशोधन संभव नहीं होगा। सभी जानकारी सही होने के बाद चालान जनरेट करें और चालान जमा कराए। जिस दिन आप चालान जनरेट कर रहे है, कोशिश करें कि उस चालान को अतिशीघ्र जमा कराना चाहिए, ताकि आवेदन पत्र निर्धारित दिनांक से पूर्व भरा जा सकें। चालान जनरेट और निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कराने व आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2025 है। सवाल – रजिस्ट्रेशन के बाद नाम, पिताजी का नाम, माता का नाम, जन्म दिनांक, मोबाइल नम्बर, परीक्षा स्तर/लेवल में किसी प्रकार का परिवर्तन किया जा सकता है या नही ? जवाब- आवेदक सूचना को सही रूप से जांच ले क्योंकि चालान जनरेट करने के बाद इसमें किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है। गलत जानकारी से युक्त जमा राशि किसी भी स्थिति में लौटाई नहीं जाएगी। सवाल – आवेदक अपना चालान कैसे जमा कराए ? जवाब- आपको चालान जनरेट करने से पहले पेमेंट मोड का ऑनलाइन / ऑफ लाइन का चयन करना है। ऑनलाइन मोड में आपको आप द्वारा चयन किए गए बैंक के पोर्टल के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कराना है। ऑन लाइन पेमेंट करते हुए ध्यान रखें कि एक बार भुगतान आपके खाते से होने के बाद दोबारा उसी चालान के लिए भुगतान पर क्लिक न करें। आपका भुगतान बैंक से वेरिफाई होने पर तुरन्त या 48 से 72 घंटे का समय लग सकता है। अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई मोड का इस्तेमाल चालान की राशि जमा कराने में कम से कम करें क्योंकि नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई मोड में राशि जमा होने अथवा चालान भुगतान का स्टेटस अपडेट होने में 48 से 72 घंटे का समय लग सकता है। ऑफ लाइन पेमेंट मोड में आपको चालान का प्रिंट लेकर जिस बैंक/ई-मित्र से संबंधित चालान जनरेट किया है। उस बैंक/ई-मित्र पर जाकर चालान जमा कराने की अन्तिम तिथि तक नगद राशि जमा करानी होगी। जिसका वैरिफिकेशन तुरन्त अथवा 24 घंटे में हो जाएगा। बैंक/ई-मित्र पर चालान जमा कराने के बाद अपनी चालान प्रति/जमा रसीद की प्रति अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। सवाल – आवेदन शुल्क कब तक जमा करा सकता हूं? जवाब- आवेदन शुल्क चालान जनरेट होने की तिथि से चालान में दी गई दिनांक तक जमा कराया जा सकता है। चालान की अंतिम तारीख तक चालान की राशि जमा नहीं होने पर आपको पुनः नया चालान जनरेट करना होगा और जमा कराना होगा। विज्ञप्ति के अनुसार- चालान जमा कराने की आखिरी तिथि 15 जनवरी 2025 तक है। सवाल – क्या आवेदन शुल्क जमा कराने के बाद किसी स्थिति में लौटाया जा सकता या नहीं ? जवाब- आवेदन शुल्क जमा होने के बाद किसी भी परिस्थिति में लौटाया नहीं जाएगा। सवाल – कैसे सुनिश्चित करें कि चालान जमा हो गया अथवा नहीं ? जवाब- आप पोर्टल पर जाकर पोर्टल पर दिए गए Check Challan Payment Status पर क्लिक कर कुछ जानकारी भरकर चालान की वस्तु स्थिति जान सकते है। सवाल – अगर मैं मेरा रजिस्ट्रेशन और चालान नंबर भूल गया तो कैसे पता कर सकता हूं ? जवाब- पोर्टल पर दिए गए Forgot Registration/Challan Number पर क्लिक कर कुछ जानकारी भरकर ज्ञात कर सकते है। सवाल 12- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट नहीं लिया अथवा खो गया तो क्या करें? जवाब- ऐसी स्थिति में आप पोर्टल पर Re-Print Exam Form पर क्लिक करें। इसके बाद जानकारी भरकर प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख सकते है। सवाल 13- आवेदन भरने में अगर कोई समस्या आए तो मैं क्या करूं? जवाब- पोर्टल पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर 0145-2630436, 2630437 पर संपर्क कर सकते है। आवेदन पत्र भरने में आ रही किसी समस्या के लिए उक्त नंबर पर ऑफिस समय में सम्पर्क करें। परीक्षा शुल्क जमा आदि की समस्या के लिए निम्न बैकों के दिए गए नंबर पर ऑफिस समय में संपर्क कर सकते है। सवाल – रीट परीक्षा 2024 के पात्रता प्रमाण-पत्र की वैधता कितने समय की है? जवाब- रीट परीक्षा 2024 के पात्रता प्रमाण-पत्र की वैधता आजीवन है। सवाल – क्या मैं अपना गृह जिला परीक्षा केंद्र के प्राथमिकता क्रम में चयन कर सकता हूँ? जवाब- हां आप अपने गृह जिले को परीक्षा केंद्र के प्राथमिकता कम में भर सकते है। गृह जिले का परीक्षा केंद्र अथवा आप द्वारा आवेदन पत्र में परीक्षा केन्द्र के लिए भरे गए दो जिलों में परीक्षा केंद्र के रूप में आवंटन रीट ऑफिस के लिए बाध्यकारी नहीं है। परीक्षा केन्द्र आवंटन का सर्वाधिकार रीट ऑफिस के पास सुरक्षित है। आवेदन पत्र ऑनलाइन करते समय ध्यान रखें रीट लेवल-वन का सिलेबस देखने के लिए करें यहां क्लिक रीट लेवल-टू का सिलेबस देखने के लिए करें यहां क्लिक रीट का नोटिफिकेशन देखने के लिए करें यहां क्लिक रीट फार्म का सेम्पल देखने के लिए करें यहां क्लिक अन्य जानकारी के लिए करें यहां क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *