भरतपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग ने RGHS का दुरुपयोग करने के मामले में 6 चिकित्सा कर्मियों को निलंबित किया है। कल देर शाम यह आर्डर जारी किए गए। यह सभी चिकित्साकर्मी डीग और भरतपुर जिले में तैनात हैं। निलंबित हुए कर्मचारियों का मुख्यालय संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जोन भरतपुर रहेगा। 6 चिकित्सा कर्मी निलंबित
निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान जयपुर की ओर से जारी आदेशों के अनुसार आरजीएचएस से घोटाला, गंभीर दुराचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप सामने आने पर 6 चिकित्सा कर्मियों को निलंबित किया गया है। RGHS कार्ड के दुरुपयोग के मामले में मंजू कुमारी जो सीनियर नर्सिंग ऑफिसर उप स्वास्थ्य केन्द्र नगला माय भरतपुर में तैनात हैं। सत्यप्रकाश छावडी नर्सिंग ऑफिसर राजकीय उप जिला चिकित्सालय बयाना में तैनात हैं। सुरेश चंद गुप्ता नर्सिंग ऑफिसर आरबीएम चिकित्सालय भरतपुर में तैनात हैं। किशन देई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उप स्वास्थ्य केन्द्र कुचावटी जिला डीग में तैनात हैं। मीना कुमारी चौधरी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उप स्वास्थ्य केन्द्र खुडासा भरतपुर में तैनात हैं। सौरभ कुमार रावत नर्सिंग ऑफिसर आरबीएम अस्पताल भरतपुर में तैनात को निलंबित किया गया है। 50 प्रतिशत सैलरी मिलेगी
विभागीय आदेशों के अनुसार सभी निलंबित कर्मचारियों का मुख्यालय संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जोन भरतपुर रहेगा। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार वेतन का 50 प्रतिशत निर्वाह भत्ता देय होगा।


