उदयपुर में RNT मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ लाखन पोसवाल की पत्नी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ पूनम पोसवाल के सोने के कंगन उनके ही बेटे की शादी में चोरी हो गए। 3 तोला दो कंगन की कीमत करीब 3.70 लाख रुपए है। जानकारी अनुसार फतहसागर झील स्थित होटल द ललित में 3 फरवरी को मेहंदी कार्यक्रम था और 5 फरवरी को शादी थी। हाथों में मेहंदी लगवाने से पहले डॉ पूनम पोसवाल ने कंगन उतारकर अपनी बेटी को सौंप दिए थे लेकिन जब बेटी के हाथों में मेहंदी लगवाने की बारी आई तो उसने कंगन अपने पास रख लिए थे। उसी दौरान वे गायब हो गए। बताया जा रहा है कि कवर्ड लोन एरिया में महिलाओं के मेहंदी लगवाने का कार्यक्रम था। जहां कोई सीसीटीवी भी नहीं था। इस संबंध में डॉ लाखन पोसवाल ने हाथीपोल थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया। डेढ़-डढ़ तोले के दो सोने के कंगन थे: डॉ पोसवाल
डॉ लाखन पोसवाल ने बताया कि डेड़-डेढ़ तोले के दो सोने के कंगन थे। चोरी होने के बाद हमने दूसरे ही दिन पुलिस को शिकायत दे दी थी। तब तक हम खुद अपने स्तर पर कंगन ढूंढते रहे। अपने स्तर पर सीसीटीवी खंगाले लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। ऐसे में 15 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया। इधर, पुलिस होटल और आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है।


